Joshua 3:17 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur yajak yahova kee vacha ka sandook uttaae huae yaradan ke beechon beech pahunchakar sthl par sthiar khde rahe, aur sab israaelee sthl hee sthl par utarate rahe, nidan us saree jati ke log yaradan par ho gaae..
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
उस जगह की धरती सूख गई याजक यहोवा के साक्षीपत्र के सन्दूक को नदी के बीच ले जाकर रूक गये। जब इस्राएल के लोग यरदन नदी को सूखी धरती से होते हुए चल कर पार कर रहे थे, तब याजक वहाँ उनकी प्रतीक्षा में थे।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
इस्राएली सूखी भूमि पर उस पार चलते गए। जब तक समस्‍त इस्राएली कौम ने यर्दन नदी पार नहीं कर ली तब तक प्रभु की विधान-मंजूषा वहन करनेवाले पुरोहित यर्दन नदी के मध्‍य सूखी भूमि पर स्‍थिर खड़े रहे।
Hindi Bible HHBD
और याजक यहोवा की वाचा का सन्दूक उठाए हुए यरदन के बीचों बीच पहुंचकर स्थल पर स्थिर खड़े रहे, और सब इस्राएली स्थल ही स्थल पार उतरते रहे, निदान उस सारी जाति के लोग यरदन पार हो गए।।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
और याजक यहोवा की वाचा का सन्दूक उठाए हुए यरदन के बीचोंबीच पहुँचकर स्थल पर स्थिर खड़े रहे, और सब इस्राएली स्थल ही स्थल पार उतरते रहे, अंत में उस सारी जाति के लोग यरदन पार हो गए।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
याहवेह की वाचा का संदूक लेकर पुरोहित यरदन नदी के बीच में सूखी भूमि पर तब तक खड़े रहे जब तक सब इस्राएलियों ने यरदन नदी को पार न किया.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और याजक यहोवा की वाचा का सन्दूक उठाए हुए यरदन के बीचों बीच पहुँचकर स्थल पर स्थिर खड़े रहे, और सब इस्राएली स्थल ही स्थल पार उतरते रहे, अन्त में उस सारी जाति के लोग यरदन पार हो गए।