Joshua 3:6 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
tab yahoshoo ne yajakon se kaha, vacha ka sandook uttakar praja ke age age chalo. tab ve vacha ka sandook uttakar age age chale.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
तब यहोशू ने याजकों से कहा, “साक्षीपत्र के सन्दूक को उठाओ और लोगों से पहले नदी के पार चलो।” इसलिए याजकों ने सन्दूक को उठाया और उसे लोगों के सामने ले गए।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
उसने पुरोहितों से यह कहा, ‘विधान की मंजूषा उठाकर लोगों के आगे-आगे चलो।’ पुरोहित विधान की मंजूषा उठाकर इस्राएली समज के आगे-आगे चलने लगे।
Hindi Bible HHBD
तब यहोशू ने याजकों से कहा, वाचा का सन्दूक उठाकर प्रजा के आगे आगे चलो। तब वे वाचा का सन्दूक उठाकर आगे आगे चले।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब यहोशू ने याजकों से कहा, “वाचा का सन्दूक उठाकर प्रजा के आगे आगे चलो।” तब वे वाचा का सन्दूक उठाकर आगे आगे चले।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
पुरोहितों से यहोशू ने कहा, “आप वाचा का संदूक लेकर लोगों के आगे-आगे चलें.” तब उन्होंने वाचा का संदूक उठाया और लोगों के आगे-आगे चलने लगे.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब यहोशू ने याजकों से कहा, “वाचा का सन्दूक उठाकर प्रजा के आगे-आगे चलो।” तब वे वाचा का सन्दूक उठाकर आगे-आगे चले।