Joshua 3:8 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aur too vacha ke sandook ke uttanevale yajakon ko yah agyaa de, ki jab tum yaradan ke jal ke kinare pahuncho, tab yaradan men khde rahana..
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
याजक साक्षीपत्र का सन्दूक ले चलेंगे। याजकों से यह कहो, ‘यरदन नदी के किनारे तक जाओ और ठीक इसके पहले कि तुम्हारा पैर पानी में पड़े रूक जाओ।’”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
तू विधान-मंजूषा वहन करने वाले पुरोहितों को यह आदेश दे, “जब तुम यर्दन नदी के तट पर पहुंचोगे तब नदी में खड़े हो जाना।” ’
Hindi Bible HHBD
और तू वाचा के सन्दूक के उठानेवाले याजकों को यह आज्ञा दे, कि जब तुम यरदन के जल के किनारे पहुंचो, तब यरदन में खड़े रहना।।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
और तू वाचा के सन्दूक के उठानेवाले याजकों को यह आज्ञा दे, ‘जब तुम यरदन के जल के किनारे पहुँचो, तब यरदन में खड़े रहना’।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तुम्हें वाचा का संदूक उठानेवाले को बताना होगा: ‘जब तुम यरदन नदी में पहुंचो तब, तुम जल में सीधे खड़े रहना.’ ”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और तू वाचा के सन्दूक के उठानेवाले याजकों को यह आज्ञा दे, ‘जब तुम यरदन के जल के किनारे पहुँचो, तब यरदन में खड़े रहना।’”