Joshua 4:12 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aur roobenee, gadee, aur manashsho ke adho gotra ke log moosa ke kahane ke anusar israaeliyon ke age panati bandho huae par gaae
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
रूबेन के परिवार समूह, गादी तथा मनश्शे परिवार समूह के आधे लोगों ने, मूसा ने उन्हें जो करने को कहा था, किया। इन लोगों ने अन्य लोगों के सामने नदी को पार किया। ये लोग युद्ध के लिये तैयार थे। ये लोग इस्राएल के अन्य लोगों को उस देश को लेने में सहायता करने जा रहे थे, जिसे यहोवा ने उन्हें देने का वचन दिया था।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
जैसा मूसा ने रूबेन तथा गाद वंशियों और मनश्शे के आधे गोत्र से कहा था, उसके अनुसार वे हथियार बांधे शेष इस्राएलियों के आगे उस पार गए।
Hindi Bible HHBD
और रूबेनी, गादी, और मनश्शे के आधे गोत्रा के लोग मूसा के कहने के अनुसार इस्राएलियों के आगे पांति बान्धे हुए पार गए;
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
और रूबेनी, गादी, और मनश्शे के आधे गोत्र के लोग मूसा के कहने के अनुसार इस्राएलियों के आगे पाँति बाँधे हुए पार गए;
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
मोशेह के कहे अनुसार रियूबेन, गाद तथा मनश्शेह का आधा गोत्र युद्ध के लिए हथियार लेकर इस्राएल वंशजों के आगे चला.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और रूबेनी, गादी, और मनश्शे के आधे गोत्र के लोग मूसा के कहने के अनुसार इस्राएलियों के आगे पाँति बाँधे हुए पार गए;