Joshua 4:3 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
ki tum yaradan ke beech me, jahan yajakon ne panv dhare the vahan se barah patthr uttakar apane sath pal le chalo, aur jahan aj kee rat padav hoga vaheen unako rakh dena.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
लोगों से कहो कि वे वहाँ नदी में देखें जहाँ याजक खड़े थे। उनसे वहाँ बारह शिलायें ढूँढ निकालने के लिए कहो। उन बारह शिलाओं को अपने साथ ले जाओ। उन बारह शिलाओं को उस स्थान पर रखो जहाँ तुम आज रात ठहरो।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
और उन्‍हें यह आदेश दे: “तुम यहां यर्दन नदी के मध्‍य उस स्‍थान से जहाँ पुरोहितों ने पैर रखे थे, बारह पत्‍थर लो और उन्‍हें अपने कन्‍धों पर उठाकर ले जाओ। जिस स्‍थान पर तुम आज रात को पड़ाव डालोगे वहां उनको रख देना।” ’
Hindi Bible HHBD
कि तुम यरदन के बीच में, जहां याजकों ने पांव धरे थे वहां से बारह पत्थर उठाकर अपने साथ पाल ले चलो, और जहां आज की रात पड़ाव होगा वहीं उनको रख देना।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
‘तुम यरदन के बीच में, जहाँ याजकों ने पाँव धरे थे वहाँ से बारह पत्थर उठाकर अपने साथ पार ले चलो, और जहाँ आज की रात पड़ाव होगा वहीं उनको रख देना’।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
और उनसे कहो, ‘यरदन से बारह पत्थर, उस स्थान से उठाओ जहां पुरोहित खड़े थे. इन पत्थरों को अपने साथ ले जाओ और उन्हें उस स्थान पर रख देना, जहां तुम आज रात ठहरोगे.’ ”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
‘तुम यरदन के बीच में, जहाँ याजकों ने पाँव धरे थे वहाँ से बारह पत्थर उठाकर अपने साथ पार ले चलो, और जहाँ आज की रात पड़ाव होगा वहीं उनको रख देना।’”