Joshua 4:5 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
bulavakar kaha, tum apane parameshvar yahova ke sandook ke age yaradan ke beech men jakar israaeliyon ke gotraen kee ginatee ke anusar aek aek patthr uttakar apane apane kandho par rakho,
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
यहोशू ने उनसे कहा, “नदी में वहाँ तक जाओ जहाँ तुम्हारे परमेश्वर यहोवा के पवित्र वाचा का सन्दूक है। तुममें से हर एक को एक शिला की खोज करनी चाहिये। इस्राएल के बारह परिवार समूहों में से हर एक के लिए एक शिला होगी। उस शिला को अपने कंधे पर लाओ।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
यहोशुअ ने उनसे कहा, ‘तुम अपने प्रभु परमेश्वर की मंजूषा के सम्मुख यर्दन नदी के मध्य जाओ। इस्राएल के बारह कुलों की संख्या के अनुरूप प्रत्येक पुरुष एक-एक पत्थर अपने कन्धे पर रखकर ले जाएगा।
Hindi Bible HHBD
बुलवाकर कहा, तुम अपने परमेश्वर यहोवा के सन्दूक के आगे यरदन के बीच में जाकर इस्राएलियों के गोत्रों की गिनती के अनुसार एक एक पत्थर उठाकर अपने अपने कन्धे पर रखो,
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
बुलवाकर कहा, “तुम अपने परमेश्वर यहोवा के सन्दूक के आगे यरदन के बीच में जाकर इस्राएलियों के गोत्रों की गिनती के अनुसार एक एक पत्थर उठाकर अपने अपने कन्धे पर रखो,
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
और उनसे कहा, “तुम्हारे परमेश्वर याहवेह की वाचा के संदूक के आगे यरदन के बीच में जाकर इस्राएल के गोत्रों की गिनती के अनुसार एक-एक पत्थर अपने कंधे पर रखे.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
बुलवाकर कहा, “तुम अपने परमेश्वर यहोवा के सन्दूक के आगे यरदन के बीच में जाकर इस्राएलियों के गोत्रों की गिनती के अनुसार एक-एक पत्थर उठाकर अपने-अपने कंधे पर रखो,