Joshua 4:8 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
yahoshoo kee is agyaa ken anusar israaeliyon ne kiya, jaaisa yahova ne yahoshoo se kaha tha vaaisa hee unhon ne israaeliyon ne kiya, jaaisa yahova ne yahoshoo se kaha tha vaaisa hee unhon ne israaelee gotraen kee ginatee ke anusar barah patthr yaradan ke beech men se utta liae aur unako apane sath le jakar padav men rakh diya.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
इस प्रकार, इस्राएल के लोगों ने यहोशू की आज्ञा मानी। वे यरदन नदी के बीच से बारह शिलायें ले गए। इस्राएल के बारह परिवार समूहों में से हर एक के लिये एक शिला थी। उन्होंने यह वैसे ही किया जैसा यहोवा ने यहोशू को आदेश दिया। वे व्यक्ति शिलाओं को अपने साथ ले गए। तब उन्होंने उन शिलाओं को वहाँ रखा जहाँ उन्होंने अपने डेरे डाले।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
इस्राएली पुरुषों ने यहोशुअ के आदेश के अनुसार कार्य किया। उन्‍होंने इस्राएली कुलों की संख्‍या के अनुरूप यर्दन नदी के मध्‍य से बारह पत्‍थर उठाए, जैसा प्रभु ने यहोशुअ से कहा था। वे उनको अपने कन्‍धों पर रखकर उस स्‍थान पर ले गए, जहां उन्‍होंने पड़ाव डाला था। उन्‍होंने वहां उनको रख दिया।
Hindi Bible HHBD
यहोशू की इस आज्ञा कें अनुसार इ एलियों ने किया, जैसा यहोवा ने यहोशू से कहा था वैसा ही उन्हों ने इस्राएलियों ने किया, जैसा यहोवा ने यहोशू से कहा था वैसा ही उन्हों ने इस्राएली गोत्रों की गिनती के अनुसार बारह पत्थर यरदन के बीच में से उठा लिए; और उनको अपने साथ ले जाकर पड़ाव में रख दिया।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
यहोशू की इस आज्ञा के अनुसार इस्राएलियों ने किया, जैसा यहोवा ने यहोशू से कहा था वैसा ही उन्होंने इस्राएली गोत्रों की गिनती के अनुसार बारह पत्थर यरदन के बीच में से उठा लिए; और उनको अपने साथ ले जाकर पड़ाव में रख दिया।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
इस्राएल वंशजों ने वही किया, जैसा यहोशू ने उनसे कहा था. उन्होंने यरदन के बीच से बारह पत्थर उठा लिए; इस्राएल के गोत्रों की गिनती के अनुसार. उन्होंने वे पत्थर ले जाकर तंबू में रख दिए.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
यहोशू की इस आज्ञा के अनुसार इस्राएलियों ने किया, जैसा यहोवा ने यहोशू से कहा था वैसा ही उन्होंने इस्राएली गोत्रों की गिनती के अनुसार बारह पत्थर यरदन के बीच में से उठा लिए; और उनको अपने साथ ले जाकर पड़ाव में रख दिया।