Joshua 5:14 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
us ne uttr diya, ki naheen maain yahova kee sena ka pradhaan hokar abhee aya hoon. tab yahoshoo ne prathvee par munh ke bal girakar dandvata kiya, aur us se kaha, apane das ke liye mere prabhu kee kya agyaa haai?
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
उस व्यक्ति ने उत्तर दिया, “मैं शत्रु नहीं हूँ। मैं यहोवा की सेना का एक सेनापति हूँ। मैं अभी—अभी तुम्हारे पास आया हूँ।” तब यहोशू ने अपना सिर भूमि तक झुकाया। यह उसने सम्मान प्रकट करने के लिए किया। उसने पूछा, “क्या मेरे स्वामी का मुझ दास के लिए कोई आदेश है?”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
व्यक्‍ति ने उत्तर दिया, ‘मैं किसी भी पक्ष का नहीं हूँ। मैं प्रभु की सेना का सेनाध्‍यक्ष हूँ और अब यहाँ आया हूँ।’ यहोशुअ ने तुरन्‍त भूमि पर गिरकर उसकी वन्‍दना की और उससे पूछा, ‘स्‍वामी, मुझ-सेवक के लिए आपका क्‍या आदेश है?’
Hindi Bible HHBD
उस ने उत्तर दिया, कि नहीं; मैं यहोवा की सेना का प्रधान होकर अभी आया हूं। तब यहोशू ने पृथ्वी पर मुंह के बल गिरकर दण्डवत् किया, और उस से कहा, अपने दास के लिये मेरे प्रभु की क्या आज्ञा है?
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब उसने उत्तर दिया, “नहीं; वरन् मैं यहोवा की सेना का प्रधान होकर अभी आया हूँ।” तब यहोशू ने पृथ्वी पर मुँह के बल गिरकर दण्डवत् किया, और उससे कहा, “अपने दास के लिये मेरे प्रभु की क्या आज्ञा है?”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
उन्होंने उत्तर दिया, “मैं किसी भी पक्ष का नहीं हूं; मैं याहवेह की सेना का अधिपति, और अब यहां आया हूं.” यहोशू ने भूमि पर गिरकर दंडवत किया और कहा, “महोदय, मेरे प्रभु का उनके सेवक के लिए क्या आदेश है?”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
उसने उत्तर दिया, “नहीं; मैं यहोवा की सेना का प्रधान होकर अभी आया हूँ # ।” तब यहोशू ने पृथ्वी पर मुँह के बल गिरकर दण्डवत् किया, और उससे कहा, “अपने दास के लिये मेरे प्रभु की क्या आज्ञा है?”