Joshua 6:26 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
fir usee samay yahoshoo ne israaeliyon ke sammukh shapath rakhee, aur kaha, ki jo manushy uttkar is nagar yareeho ko fir se banaae vah yahova kee or se shaaapit ho. jab vah usakee nev dalega tab to usaka jetta putra marega, aur jab vah usake faattk lagavaaega tab usaka chhotta putra mar jaaega.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
उस समय, यहोशू ने शपथ के साथ महत्वपूर्ण बातें कहीं उसने कहा: “कोई व्यक्ति जो यरीहो नगर के पुन: निर्माण का प्रयत्न करेगा यहोवा की ओर से खतरे में पड़ेगा। जो व्यक्ति नगर की नींव रखेगा, अपने पहलौठे पुत्र को खोएगा। जो व्यक्ति फाटक लगाएगा वह अपने सबसे छोटे पुत्र को खोएगा।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
उस समय यहोशुअ ने इस्राएली लोगों को यह शपथ दी: ‘जो व्यक्‍ति इस यरीहो नगर का पुन: निर्माण करने का प्रयत्‍न करेगा, उसको प्रभु श्राप देगा। वह अपने ज्‍येष्‍ठ पुत्र की लाश पर नगर की नींव रखेगा, वह अपने कनिष्‍ठ पुत्र की लाश पर नगर के प्रवेश-द्वार खड़े करेगा।’
Hindi Bible HHBD
फिर उसी समय यहोशू ने इस्राएलियों के सम्मुख शपथ रखी, और कहा, कि जो मनुष्य उठकर इस नगर यरीहो को फिर से बनाए वह यहोवा की ओर से शापित हो। जब वह उसकी नेव डालेगा तब तो उसका जेठा पुत्रा मरेगा, और जब वह उसके फाटक लगावाएगा तब उसका छोटा पुत्रा मर जाएगा।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
फिर उसी समय यहोशू ने इस्राएलियों के सम्मुख शपथ रखी, और कहा, “जो मनुष्य उठकर इस नगर यरीहो को फिर से बनाए वह यहोवा की ओर से शापित हो। जब वह उसकी नींव डालेगा तब उसका जेठा पुत्र मरेगा, और जब वह उसके फाटक लगवाएगा तब उसका छोटा पुत्र मर जाएगा । ”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तब यहोशू ने उनसे पवित्र शपथ करके कहा: “याहवेह के सम्मुख वह व्यक्ति शापित है, जो इस नगर येरीख़ो का फिर से निर्माण करेगा. “इसकी नींव रखने के समय वह अपना बड़ा बेटा खो देगा, तथा इसके पूरा हो जाने पर छोटा बेटा मर जायेगा.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
फिर उसी समय यहोशू ने इस्राएलियों के सम्मुख शपथ रखी, और कहा, “जो मनुष्य उठकर इस नगर यरीहो को फिर से बनाए वह यहोवा की ओर से श्रापित हो। “जब वह उसकी नींव डालेगा तब तो उसका जेठा पुत्र मरेगा, और जब वह उसके फाटक लगवाएगा तब उसका छोटा पुत्र मर जाएगा।”