Joshua 7:1 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
parantu israaeliyon ne arpan kee vastu ke vishay men vishvasaghaat kiya arthata yahooda ke gotra ka akan, jo jerahavanshaee jabdee ka pota aur kamrmee ka putra tha, us ne arpan kee vastuon men se kuchh le liya is karan yahova ka kop israaeliyon par bhdk utta..
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
किन्तु इस्राएल के लोगों ने यहोवा की आज्ञा नहीं मानी। यहूदा परिवार समूह का एक व्यक्ति कर्म्मी का पुत्र और जब्दी का पौत्र जिसका नाम आकान था। आकान ने वे कुछ चीज़ें रख लीं जिन्हें नष्ट करना था। इसलिए यहोवा इस्राएल के लोगों पर बहुत क्रोधित हुआ।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
सर्वनाश के इस युद्ध में लूटी गई वस्‍तु केवल प्रभु को अर्पित करनी थी। इस नियम को इस्रालियों ने उद्दण्‍डतापूर्वक भंग किया। यहूदा कुल का आकन नामक एक मनुष्‍य था। वह जेरह वंशी जब्‍दी का पोता और कर्मी का पुत्र था। उसने प्रभु को अर्पित की जाने वाली युद्ध की लूट में से कुछ वस्‍तुएं ले लीं। अत: प्रभु का कोध इस्राएलियों के प्रति भड़क उठा।
Hindi Bible HHBD
परन्तु इस्राएलियों ने अर्पण की वस्तु के विषय में विश्वासघात किया; अर्थात् यहूदा के गोत्रा का आकान, जो जेरहवंशी जब्दी का पोता और कर्म्मी का पुत्रा था, उस ने अर्पण की वस्तुओं में से कुछ ले लिया; इस कारण यहोवा का कोप इस्राएलियों पर भड़क उठा।।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
परन्तु इस्राएलियों ने अर्पण की वस्तु के विषय में विश्‍वासघात किया; अर्थात् यहूदा गोत्र का आकान, जो जेरहवंशी जब्दी का पोता और कर्म्मी का पुत्र था, उस ने अर्पण की वस्तुओं में से कुछ ले लिया; इस कारण यहोवा का कोप इस्राएलियों पर भड़क उठा।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
किंतु इस्राएल वंश ने चढ़ाई हुई वस्तुओं पर लालच किया. यहूदाह गोत्र से आखान, जो कारमी का पुत्र और ज़िमरी का पोता और ज़ेराह का परपोता था, उसने चढ़ाई हुई वस्तुओं में से कुछ अपने लिए रख लीं. इस्राएल के प्रति याहवेह का क्रोध भड़क उठा.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
परन्तु इस्राएलियों ने अर्पण की वस्तु के विषय में विश्वासघात किया #; अर्थात् यहूदा गोत्र का आकान, जो जेरहवंशी जब्दी का पोता और कर्मी का पुत्र था, उसने अर्पण की वस्तुओं में से कुछ ले लिया; इस कारण यहोवा का कोप इस्राएलियों पर भड़क उठा।