Joshua 7:11 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
israaeliyon ne pap kiya haai aur jo vacha maain ne un se apane sath bandhaai thee usako unhon ne tod diya haai, unhon ne arpan kee vastuon men se le liya, varan choree bhee kee, aur chhl karake usako apane saman men rakh liya haai.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
इस्राएल के लोगों ने मेरे विरुद्ध पाप किया। उन्होंने मेरी उस वाचा को तोड़ा, जिसके पालन का आदेश मैंने दिया था। उन्होंने वे कुछ चीज़ें लीं जिन्हें नष्ट करने का आदेश मैंने दिया है। उन्होंने मेरी चोरी की है। उन्होंने झूठी बात कही है। उन्होंने वे चीज़ें अपने पास रखी हैं।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
इस्राएलियों ने पाप किया है। जिस विधान का पालन करने की आज्ञा मैंने उन्‍हें दी थी, उसका उन्‍होंने उल्‍लंघन किया है। उन्‍होंने सर्वनाश के इस युद्ध में अर्पित लूट में से कुछ वस्‍तुएं ले ली हैं। उन्‍होंने चोरी की है, और वे झूठ बोले हैं। उन्‍होंने उन वस्‍तुओं को अपने सामान में छिपा दिया है।
Hindi Bible HHBD
इस्राएलियों ने पाप किया है; और जो वाचा मैं ने उन से अपने साथ बन्धाई थी उसको उन्हों ने तोड़ दिया है, उन्हों ने अर्पण की वस्तुओं में से ले लिया, वरन चोरी भी की, और छल करके उसको अपने सामान में रख लिया है।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
इस्राएलियों ने पाप किया है; और जो वाचा मैं ने उनसे अपने साथ बंधाई थी उसको उन्होंने तोड़ दिया है, उन्होंने अर्पण की वस्तुओं में से ले लिया, वरन् चोरी भी की और छल करके उसको अपने सामान में रख लिया है।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
इस्राएल ने पाप किया है. उन्होंने मेरी बात नहीं मानी, जो मैंने उनसे कही थी. उन्होंने चढ़ाई हुई वस्तुएं अपने लिए रख ली हैं. उन्होंने चोरी की है, उन्होंने छल किया है.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
इस्राएलियों ने पाप किया है; और जो वाचा मैंने उनसे अपने साथ बँधाई थी उसको उन्होंने तोड़ दिया है, उन्होंने अर्पण की वस्तुओं में से ले लिया, वरन् चोरी भी की, और छल करके उसको अपने सामान में रख लिया है।