Joshua 7:12 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
is karan israaelee apane shatrauon ke samhane khde naheen rah sakate ve apane shatrauon ko peett dikhate haai, isaaliye ki ve ap arpan kee vastu ban gaae haain. aur yaadi tum apane madhy men se arpan kee vastu ko satyanash n kar daloge, to maain age ko tumhare sang naheen rahoonga.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
यही कारण है कि इस्राएल की सेना युद्ध से मुँह मोड़ कर भाग खड़ी हुई। यह उनकी बुराई के कारण हुआ। उन्हें नष्ट कर देना चाहिए। मैं तुम्हारी सहायता नहीं करता रहूँगा। मैं तब तक तुम्हारे साथ नहीं रह सकूँगा जब तक तुम यह नहीं करते। तुम्हें उस हर चीज़ को नष्ट करना चाहिए, जिसे मैंने नष्ट करने का आदेश दिया है।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
इसलिए इस्राएली अपने शत्रु का सामना करने में असमर्थ हैं! उन्होंने अपने शत्रु को पीठ दिखाई, क्योंकि वे स्वयं अपने सर्वनाश का कारण बन गए हैं! जब तक तू अपने मध्य से लूट की वस्तु को, जो मुझे अर्पित की जानी चाहिए, दूर नहीं करेगा तब तक मैं तेरे साथ नहीं रहूंगा।
Hindi Bible HHBD
इस कारण इस्राएली अपने शत्रुओं के साम्हने खड़े नहीं रह सकते; वे अपने शत्रुओं को पीठ दिखाते हैं, इसलिये कि वे आप अर्पण की वस्तु बन गए हैं। और यदि तुम अपने मध्य में से अर्पण की वस्तु को सत्यानाश न कर डालोगे, तो मैं आगे को तुम्हारे संग नहीं रहूंगा।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
इस कारण इस्राएली अपने शत्रुओं के सामने खड़े नहीं रह सकते; वे अपने शत्रुओं को पीठ दिखाते हैं, इसलिये कि वे आप अर्पण की वस्तु बन गए हैं। और यदि तुम अपने मध्य में से अर्पण की वस्तु का सत्यानाश न कर डालोगे, तो मैं आगे को तुम्हारे संग नहीं रहूँगा।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
इस कारण इस्राएल अपने शत्रुओं के सामने ठहर नहीं सके. और शत्रुओं के सामने से भाग गये, क्योंकि वे शापित हो चुके हैं. मैं उस समय तक तुम्हारे साथ न रहूंगा, जब तक तुम अपने पास से वे अर्पण की हुई वस्तुएं नष्ट नहीं कर देते.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
इस कारण इस्राएली अपने शत्रुओं के सामने खड़े नहीं रह सकते; वे अपने शत्रुओं को पीठ दिखाते हैं, इसलिए कि वे आप अर्पण की वस्तु बन गए हैं। और यदि तुम अपने मध्य में से अर्पण की वस्तु सत्यानाश न कर डालोगे, तो मैं आगे को तुम्हारे संग नहीं रहूँगा।