Joshua 7:13 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
ut, praja ke logon ko pavitra kar, un se kaha ki bihan tak apane apane ko paavitra kar rakho kyonki israel ka parameshvar yahova yah kahata haai, ki he israel, tere madhy men arpan kee vastu haai isaaliye jab tak too arpan kee vastu ko apane madhy men se door n kare tab tak too apane shatrauon ke samhane khda n rah sakega.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
“अब तुम जाओ और लोगों को पवित्र करो। लोगों से कहो, ‘वे अपने को पवित्र करें। कल के लिये तैयार हो जाओ। इस्राएल का परमेश्वर यहोवा कहता है कि कुछ लोगों ने वे चीजें अपने पास रखी हैं, जिन्हें मैंने नष्ट करने का आदेश दिया था। तुम तब तक अपने शत्रुओं को पराजित करने योग्य नहीं होओगे, जब तक तुम उन चीज़ों को फेंक नहीं देते।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
उठ! लोगों को शुद्ध कर। उनसे यह कह, “कल अपने आप को शुद्ध करो, क्‍योंकि इस्राएल का प्रभु परमेश्‍वर यों कहता है: ओ इस्राएलियो, तुम्‍हारे मध्‍य लूट की वस्‍तु है, जो मुझे अर्पित की जानी चाहिए। जब तक तुम अपने मध्‍य से लूट की अर्पित वस्‍तुओं को दूर नहीं करोगे, तब तक तुम अपने शत्रुओं का सामना नहीं कर सकते हो।
Hindi Bible HHBD
उठ, प्रजा के लोगों को पवित्रा कर, उन से कह; कि बिहान तक अपने अपने को पवित्रा कर रखो; क्योंकि इस्राएल का परमेश्वर यहोवा यह कहता है, कि हे इस्राएल, तेरे मध्य में अर्पण की वस्तु है; इसलिये जब तक तू अर्पण की वस्तु को अपने मध्य में से दूर न करे तब तक तू अपने शत्रुओं के साम्हने खड़ा न रह सकेगा।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
उठ, प्रजा के लोगों को पवित्र कर, उनसे कह, ‘सबेरे तक अपने अपने को पवित्र कर रखो; क्योंकि इस्राएल का परमेश्‍वर यहोवा यह कहता है, “हे इस्राएल, तेरे मध्य में अर्पण की वस्तु है; इसलिये जब तक तू अर्पण की वस्तु को अपने मध्य में से दूर न करे तब तक तू अपने शत्रुओं के सामने खड़ा न रह सकेगा।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
“उठो! लोगों को पवित्र करो और उनसे कहो, ‘कल के लिए स्वयं को पवित्र करो, क्योंकि याहवेह, इस्राएल के परमेश्वर ने यह कहा है, तुम उस समय तक अपने शत्रुओं के सामने ठहर न सकोगे, जब तक तुम अपने बीच में से चढ़ाई हुई वस्तुएं हटा नहीं दोगे.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
उठ, प्रजा के लोगों को पवित्र कर, उनसे कह; ‘सवेरे तक अपने-अपने को पवित्र कर रखो; क्योंकि इस्राएल का परमेश्वर यहोवा यह कहता है, “हे इस्राएल, तेरे मध्य में अर्पण की वस्तु है; इसलिए जब तक तू अर्पण की वस्तु को अपने मध्य में से दूर न करे तब तक तू अपने शत्रुओं के सामने खड़ा न रह सकेगा।”