Joshua 7:16 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
bihan ko yahoshoo savere uttkar israaeliyon ko gotra gotra karake sameep liva le gaya, aur yahooda ka gotra pakada gaya
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
अगली सुबह यहोशू इस्राएल के सभी लोगों को यहोवा के सामने ले गया। सारे परिवार समूह यहोवा के समाने खड़े हो गए। यहोवा ने यहूदा परिवार समूह को चुना।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
यहोशुअ सबेरे उठा। वह इस्राएलियों के प्रत्येक कुल को प्रभु की मंजूषा के पास लाया। तब चिट्ठी यहूदा के कुल के नाम पर निकली।
Hindi Bible HHBD
बिहान को यहोशू सवेरे उठकर इस्राएलियों को गोत्रा गोत्रा करके समीप लिवा ले गया, और यहूदा का गोत्रा पकड़ा गया;
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
यहोशू सबेरे उठकर इस्राएलियों को गोत्र गोत्र करके समीप ले गया, और यहूदा का गोत्र पकड़ा गया;
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
सुबह जल्दी उठकर यहोशू ने इस्राएल को गोत्रों के अनुसार इकट्ठा किया. फिर यहूदाह गोत्र को बुलाया गया,
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
यहोशू सवेरे उठकर इस्राएलियों को गोत्र-गोत्र करके समीप ले गया, और यहूदा का गोत्र पकड़ा गया;