Joshua 7:18 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
tab us ne usake gharane ke aek aek puroosh ko sameep khda kiya, aur yahooda gotra ka akan, jo jerahavanshaee jabdee ka pota aur kamrmee ka putra tha, pakada gaya.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
तब यहोशू ने इस परिवार के सभी पुरुषों को योहवा के सामने आने को कहा। यहोवा ने कर्म्मी के पुत्र आकान को चुना। (कर्म्मी जब्दी का पुत्र था और जब्दी जेरह का पुत्र था।)
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
उसने जब्दी परिवार के सब व्यक्तियों को प्रभु की मंजूषा के सम्मुख प्रस्तुत किया। तब चिट्ठी यहूदा कुल के आकन के नाम पर निकली, जो जेरह वंशी जब्दी का पोता और कर्मी का पुत्र था।
Hindi Bible HHBD
तब उस ने उसके घराने के एक एक पुरूष को समीप खड़ा किया, और यहूदा गोत्रा का आकान, जो जेरहवंशी जब्दी का पोता और कर्म्मी का पुत्रा था, पकड़ा गया।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब उसने उसके घराने के एक एक पुरुष को समीप खड़ा किया, और यहूदा गोत्र का आकान, जो जेरहवंशी जब्दी का पोता और कर्म्मी का पुत्र था, पकड़ा गया।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
फिर उन्होंने व्यक्तियों के आधार पर उसके घराने को अलग किया, और आखान चुना गया, जो कारमी का पुत्र, ज़िमरी का पोता और ज़ेराह का परपोता था; वह यहूदाह के गोत्र से था.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब उसने उसके घराने के एक-एक पुरुष को समीप खड़ा किया, और यहूदा गोत्र का आकान, जो जेरहवंशी जब्दी का पोता और कर्मी का पुत्र था, पकड़ा गया।