Joshua 7:2 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur yahoshoo ne yareeho se aee nam nagar ke pas, jo betaven se laga hua betel kee poorva kee or haai, kitane purooshaen ko yah kahakar bheja, ki jakar desh ka bhed le ao. aur un purooshaen ne jakar aee ka bhed liya.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
जब वे यरीहो को पराजित कर चुके तब यहोशू ने कुछ लोगों को ऐ भेजा। ऐ, बेतेल के पूर्व बेतावेन के पास था। यहोशू ने उनसे कहा, “ऐ जाओ और उस क्षेत्र की कमजोरियों को देखो।” इसलिए लोग उस देश में जासूसी करने गए।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
यहोशुअ ने कुछ पुरुष यरीहो से ऐ नगर में भेजे, जो बेत-एल के पूर्व में बेत-आवेन के समीप है। उसने उनसे कहा, ‘जाओ, और ऐ नगर का भेद लो।’ अत: वे गए और उन्‍होंने ऐ नगर का भेद ले लिया।
Hindi Bible HHBD
और यहोशू ने यरीहो से ऐ नाम नगर के पास, जो बेतावेन से लगा हुआ बेतेल की पूर्व की ओर है, कितने पुरूषों को यह कहकर भेजा, कि जाकर देश का भेद ले आओ। और उन पुरूषों ने जाकर ऐ का भेद लिया।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
यहोशू ने यरीहो से ऐ नामक नगर के पास, जो बेतावेन से लगा हुआ बेतेल के पूर्व की ओर है, कुछ पुरुषों को यह कहकर भेजा, “जाकर देश का भेद ले आओ।” और उन पुरुषों ने जाकर ऐ का भेद लिया।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
यहोशू ने येरीख़ो से कुछ व्यक्ति को अय नामक स्थान में भेजा अय बेथेल के पूर्व में बेथ-आवेन के पास है. यहोशू ने उनसे कहा, “जाकर उस जगह की जानकारी लो.” उन्होंने जाकर अय की जानकारी ली.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
यहोशू ने यरीहो से आई नामक नगर के पास, जो बेतावेन से लगा हुआ बेतेल की पूर्व की ओर है, कुछ पुरुषों को यह कहकर भेजा, “जाकर देश का भेद ले आओ।” और उन पुरुषों ने जाकर आई का भेद लिया।