Joshua 7:23 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
unako unhon ne dere men se nikalakar yahoshoo aur sab israeliyon ke pas lakar yahova ke samhane rakh diya.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
वे व्यक्ति उन चीज़ों को तम्बु से बाहर लाए। वे उन चीज़ों को यहोशू और इस्राएल के सभी लोगों के पास ले गए। उन्होंने उसे यहोवा के सामने जमीन पर ला पटका।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
उन्होंने सब वस्तुएं तम्बू से बाहर निकालीं और उनको यहोशुअ तथा समस्त इस्राएली समाज के पास लाए। उन्होंने उन वस्तुओं को प्रभु की मंजूषा के सम्मुख रख दिया।
Hindi Bible HHBD
उनको उन्हों ने डेरे में से निकालकर यहोशू और सब इस्राएलियों के पास लाकर यहोवा के साम्हने रख दिया।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
उनको उन्होंने डेरे में से निकालकर यहोशू और सब इस्राएलियों के पास लाकर यहोवा के सामने रख दिया।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तंबू से निकालकर सब कुछ वे यहोशू के पास ले आए और इन वस्तुओं को याहवेह के सामने रख दिया.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
उनको उन्होंने डेरे में से निकालकर यहोशू और सब इस्राएलियों के पास लाकर यहोवा के सामने रख दिया।