Joshua 7:25 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
tab yahoshoo ne us se kaha, too ne hamen kyon kashtt diya haai? aj ke din yahova tujhee ko kashtt dega. tab sab israaeliyon ne usako patthravah kiya aur unako ag men dalakar jalaya, aur unake upar patthr dal diae.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
तब यहोशू ने कहा, “तुमने हमारे लिये ये सब मुसीबतें क्यों कीं? अब यहोवा तुम पर मुसीबत लाएगा!” तब सभी लोगों ने आकान और उसके परिवार पर तब तक पत्थर फेंके जब तक वे मर नहीं गए। उन्होंने उसके परिवार को भी मार डाला। तब लोगों ने उन्हें और उसकी सभी वस्तुओं को जला दिया।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
यहोशुअ ने आकन से कहा, ‘तूने हमें संकट में क्‍यों डाला था? आज प्रभु भी तुझे संकट में डालेगा।’ तब सब इस्राएलियों ने उसे पत्‍थरों से मार डाला। उन्‍होंने उसके परिवार के सदस्‍यों को पत्‍थरों से मार डाला और उसकी सम्‍पत्ति में आग लगा दी।
Hindi Bible HHBD
तब यहोशू ने उस से कहा, तू ने हमें क्यों कष्ट दिया है? आज के दिन यहोवा तुझी को कष्ट देगा। तब सब इस्राएलियों ने उसको पत्थरवाह किया; और उनको आग में डालकर जलाया, और उनके ऊपर पत्थर डाल दिए।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब यहोशू ने उससे कहा, “तू ने हमें क्यों कष्‍ट दिया है? आज के दिन यहोवा तुझी को कष्‍ट देगा।” तब सब इस्राएलियों ने उस पर पथराव किया; और उनको आग में डालकर जलाया, और उनके ऊपर पत्थर डाल दिए।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
और उससे यहोशू ने कहा, “तुम हम पर यह संकट क्यों ले आए? आज याहवेह तुम्हें संकट में डाल रहे हैं.” और समस्त इस्राएल ने उनका पत्थराव किया, और उन्हें आग में डाल दिया.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब यहोशू ने उससे कहा, “तूने हमें क्यों कष्ट दिया है? आज के दिन यहोवा तुझी को कष्ट देगा।” तब सब इस्राएलियों ने उस पर पथराव किया; और उनको आग में डालकर जलाया, और उनके ऊपर पत्थर डाल दिए।