Joshua 8:18 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
tab yahova ne yahoshoo se kaha, apane hath ka barchha aee kee or baddha kyonaki maain use tere hath men de doonga. aur yahoshoo ne apane hath ke barchhe ko nagar kee or baddhaya.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
यहोवा ने यहोशू से कहा, “अपने भाले को ऐ नगर की ओर किये रहो। मैं यह नगर तुमको दूँगा।” इसलिए यहोशु ने अपने भाले को ऐ नगर की ओर किया।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
प्रभु ने यहोशुअ से कहा, ‘अपने हाथ के भाले से ऐ नगर की ओर संकेत कर; क्योंकि मैंने नगर को तेरे अधिकार में सौंप दिया है।’ अत: यहोशुअ ने अपने हाथ के भाले से ऐ नगर की ओर संकेत किया।
Hindi Bible HHBD
तब यहोवा ने यहोशू से कहा, अपने हाथ का बर्छा ऐ की ओर बढ़ा; क्योंकि मैं उसे तेरे हाथ में दे दूंगा। और यहोशू ने अपने हाथ के बर्छे को नगर की ओर बढ़ाया।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब यहोवा ने यहोशू से कहा, “अपने हाथ का बर्छा ऐ की ओर बढ़ा; क्योंकि मैं उसे तेरे हाथ में दे दूँगा।” और यहोशू ने अपने हाथ के बर्छे को नगर की ओर बढ़ाया।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तब याहवेह ने यहोशू से कहा, “जो बर्छी तुम अपने हाथ में लिए हुए हो, उसे अय की ओर उठाओ, क्योंकि मैं इसे तुम्हें दे रहा हूं.” तब यहोशू ने वह बर्छी, जो अपने हाथ में लिए हुए थे, नगर की ओर उठाई.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब यहोवा ने यहोशू से कहा, “अपने हाथ का बर्छा आई की ओर बढ़ा; क्योंकि मैं उसे तेरे हाथ में दे दूँगा।” और यहोशू ने अपने हाथ के बर्छे को नगर की ओर बढ़ाया।