Joshua 8:20 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
jab aee ke purooshaen ne peechhe kee or firakar drashtti kee, to kya dekha, ki nagar ka dhooan akash kee or utt raha haai aur un men n to idhar bhagane kee shaktai rahee, aur n udhar, aur jo log jangal kee or bhage jate the ve firakar apane khdednevalon par toott pade.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
ऐ के लोगों ने मुड़कर देखा और अपने नगर को जलता पाया। उन्होंने धुआँ आकाश में उठते देखा। इसलिए उन्होंने अपना बल और साहस खो दिया। उन्होंने इस्राएल के लोगों का पीछा करन छोड़ा। इस्राएल के लोगों ने भागना बन्द किया। वे मुड़े और ऐ के लोगों से लड़ने चल पड़े। ऐ के लोगों के लिये भागने की कोई सुरक्षित जगह न थी।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
ऐ नगर के सैनिकों ने पलटकर देखा कि उनके नगर से धुआं निकलकर आकाश की ओर उठ रहा है। उन्‍हें आगे-पीछे भागने का अवसर भी नहीं मिला; क्‍योंकि निर्जन प्रदेश की ओर भागने वाले इस्राएलियों ने लौटकर अपना पीछा करने वालों पर आक्रमण कर दिया था।
Hindi Bible HHBD
जब ऐ के पुरूषों ने पीछे की ओर फिरकर दृष्टि की, तो क्या देखा, कि नगर का धूआं आकाश की ओर उठ रहा है; और उन में न तो इधर भागने की शक्ति रही, और न उधर, और जो लोग जंगल की ओर भागे जाते थे वे फिरकर अपने खदेड़नेवालों पर टूट पड़े।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
जब ऐ के पुरुषों ने पीछे की ओर फिरकर दृष्‍टि की, तो क्या देखा कि नगर का धूआँ आकाश की ओर उठ रहा है; और उन्हें न तो इधर भागने की शक्‍ति रही, और न उधर, और जो लोग जंगल की ओर भागे जाते थे वे फिरकर अपने खदेड़नेवालों पर टूट पड़े।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
दूसरी ओर जब उनका पीछा करते लोगों ने मुड़कर पीछे देखा, तो नगर से धुआं आकाश की ओर उठ रहा था. अब उनके लिए शरण लेने की कोई जगह न आगे थी, न पीछे, क्योंकि वे लोग, जो उन्हें पीठ दिखाकर निर्जन प्रदेश में भाग रहे थे, वे उनके विरुद्ध हो गए थे.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
जब आई के पुरुषों ने पीछे की ओर फिरकर दृष्टि की, तो क्या देखा, कि नगर का धुआँ आकाश की ओर उठ रहा है; और उन्हें न तो इधर भागने की शक्ति रही, और न उधर, और जो लोग जंगल की ओर भागे जाते थे वे फिरकर अपने खदेड़नेवालों पर टूट पड़े।