Joshua 8:22 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aur unaka samhana karane ko doosare bhee nagar se nikal aae so ve israaeliyon ke beech men pad gaa, kuchh israaelee to unake age, aur kuchh unake peechhe the so unhon ne unako yahan tak mar dala ki un men se n to koi bachane aur n bhagane paya.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
तब वे सैनिक जो छिपे थे, युद्ध में सहायता के लिये नगर से बाहर निकल आए। ऐ के सैनिकों के दोनों ओर इस्राएल के सैनिक थे, ऐ के सैनिक जाल में फँस गए थे। इस्राएल ने उन्हें पराजित किया। वे तब कर लड़ते रहे जब तक ऐ का कोई भी पुरुष जीवित न रहा, उनमें से कोई भाग न सका।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
ऐ नगर से भी इस्राएली सैनिक उनसे लड़ने को आ गए। इस प्रकार ऐ नगर के निवासी इस्राएलियों के मध्य घिर गए। उनके सम्मुख इस्राएली थे, उनके पीछे इस्राएली थे। इस्राएलियों ने उन्हें ऐसा मारा कि उनका एक भी सैनिक न भाग सका, और न बच सका।
Hindi Bible HHBD
और उनका साम्हना करने को दूसरे भी नगर से निकल आए; सो वे इस्राएलियों के बीच में पड़ गए, कुछ इस्राएली तो उनके आगे, और कुछ उनके पीछे थे; सो उन्हों ने उनको यहां तक मार डाला कि उन में से न तो कोई बचने और न भागने पाया।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
और उनका सामना करने को दूसरे भी नगर से निकल आए; इसलिये वे इस्राएलियों के बीच में पड़ गए, कुछ इस्राएली तो उनके आगे, और कुछ उनके पीछे थे; अत: उन्होंने उनको यहाँ तक मार डाला कि उनमें से न तो कोई बचने और न भागने पाया।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
वे सैनिक, जो नगर में थे, उनका सामना करने आ पहुंचे, तब अय के सैनिकों को इस्राएलियों ने घेर लिया. उन्होंने सबको ऐसा मारा कि न तो कोई बच सका और न कोई भाग पाया.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और उनका सामना करने को दूसरे भी नगर से निकल आए; सो वे इस्राएलियों के बीच में पड़ गए, कुछ इस्राएली तो उनके आगे, और कुछ उनके पीछे थे; अतः उन्होंने उनको यहाँ तक मार डाला कि उनमें से न तो कोई बचने और न भागने पाया।