Joshua 8:3 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
so yahoshoo ne sab yoddhaon samet aee par chaddhai karane kee taaiyaree kee aur yahoshoo ne tees hajar purooshaen ko jo shooraveer the chunakar rat hee ko agyaa dekar bheja.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
इसलिए यहोशू अपनी पूरी सेना को ऐ की ओर ले गया। तब यहोशू ने अपने सर्वोत्तम तीस हजार सैनिक चुने। उसने इन्हें रात को बाहर भेज दिया।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
यहोशुअ तथा सब सैनिक ऐ नगर पर चढ़ाई करने लिए तैयार हुए। यहोशुअ ने तीस हजार सैनिक चुने और उन्‍हें रात में भेज दिया।
Hindi Bible HHBD
सो यहोशू ने सब योद्धाओं समेत ऐ पर चढ़ाई करने की तैयारी की; और यहोशू ने तीस हजार पुरूषों को जो शूरवीर थे चुनकर रात ही को आज्ञा देकर भेजा।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
अत: यहोशू ने सब योद्धाओं समेत ऐ पर चढ़ाई करने की तैयारी की; और यहोशू ने तीस हज़ार पुरुषों को जो शूरवीर थे चुनकर रात ही को आज्ञा देकर भेजा।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तब यहोशू अपने समस्त योद्धाओं को लेकर अय पर आक्रमण के लिए निकल पड़े. यहोशू ने तीस हजार वीर योद्धा चुने और उन्हें रात को ही वहां भेज दिया.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
अतः यहोशू ने सब योद्धाओं समेत आई पर चढ़ाई करने की तैयारी की; और यहोशू ने तीस हजार पुरुषों को जो शूरवीर थे चुनकर रात ही को आज्ञा देकर भेजा।