Joshua 8:31 — Compare Translations

6 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
jaaisa yahova ke das moosa ne israaeliyon ko agyaa dee thee, aur jaaisa moosa kee vyavastha kee pustak men likha haai, us ne samooche patthron kee aek vedee banavai jis par aujar naheen chalaya gaya tha. aur us par unhon ne yahova ke liye homa-bali chaddhaa, aur melabaali kiae.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
यहोवा के सेवक मूसा ने इस्राएल के लोगों को बताया था कि वेदियाँ कैसे बनाई जायें। इसलिए याहोशू ने वेदी को वैसे ही बनाया जैसा मूसा के व्यवस्था की किताब में समझाया गया था। वेदी बिना कटे पत्थरों से बनी थी। उन पत्थरों पर कभी किसी औजार का उपयोग नहीं हुआ था। उन्होंने उस वेदी पर यहोवा को होमबलि और मेलबलि चढ़ाई।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
जो निर्देश वेदी के सम्‍बन्‍ध में प्रभु के सेवक मूसा ने इस्राएली समाज को दिया था, और जैसा मूसा की व्‍यवस्‍था की पुस्‍तक में लिखा भी है कि ‘वेदी के अनगढ़े पत्‍थरों को लोहे के औजार से तराश कर मत बनाना’ उस निर्देश के अनुसार यहोशुअ ने वेदी निर्मित की। उसके बाद इस्राएली समाज ने वेदी पर प्रभु को अग्‍नि-बलि अर्पित की, और सहभागिता-बलि चढ़ाई।
Hindi Bible HHBD
जैसा यहोवा के दास मूसा ने इस्राएलियों को आज्ञा दी थी, और जैसा मूसा की व्यवस्था की पुस्तक में लिखा है, उस ने समूचे पत्थरों की एक वेदी बनवाई जिस पर औजार नहीं चलाया गया था। और उस पर उन्हों ने यहोवा के लिये होम- बलि चढ़ाए, और मेलबलि किए।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
जैसा यहोवा के दास मूसा ने इस्राएलियों को आज्ञा दी थी, और जैसा मूसा की व्यवस्था की पुस्तक में लिखा है, उसने समूचे पत्थरों की एक वेदी बनवाई जिस पर औज़ार नहीं चलाया गया था। और उस पर उन्होंने यहोवा के लिये होमबलि चढ़ाए, और मेलबलि किए।
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
जैसा यहोवा के दास मूसा ने इस्राएलियों को आज्ञा दी थी, और जैसा मूसा की व्यवस्था की पुस्तक में लिखा है, उसने समूचे पत्थरों की एक वेदी बनवाई जिस पर औज़ार नहीं चलाया गया था। और उस पर उन्होंने यहोवा के लिये होमबलि चढ़ाए, और मेलबलि किए।