Joshua 9:22 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
fir yahoshoo ne unako bulavakar kaha, tum to hamare hee beech men rahate ho, fir tum ne ham se yah kahakar kyon chhl kiya haai, ki ham tum se bahut door rahate haain?
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
यहोशू ने गिबोनी लोगों को बुलाया। उसने कहा, “तुम लोगों ने हमसे झूठ क्यों बोला? तुम्हारा प्रदेश हम लोगों के डेरे के पास था। किन्तु तुम लोगों ने कहा कि हम लोग बहुत दूर देश के हैं।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
यहोशुअ ने गिब्ओन नगर के निवासियों को बुलाया। वह उनसे बोला, ‘तुमने हमें धोखा क्‍यों दिया? तुमने हमसे यह क्‍यों कहा था कि तुम हमारे क्षेत्र से बहुत दूर रहते हो, जबकि तुम हमारे पड़ोस में ही रहते हो?
Hindi Bible HHBD
फिर यहोशू ने उनको बुलवाकर कहा, तुम तो हमारे ही बीच में रहते हो, फिर तुम ने हम से यह कहकर क्यों छल किया है, कि हम तुम से बहुत दूर रहते हैं?
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
फिर यहोशू ने उनको बुलवाकर कहा, “तुम तो हमारे ही बीच में रहते हो, फिर तुम ने हम से यह कहकर क्यों छल किया है, कि हम तुम से बहुत दूर रहते हैं?
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तब यहोशू ने गिबियोनियों को बुलाकर उनसे पूछा, “जब तुम लोग हमारे ही देश में रह रहे थे, तो तुमने हमसे झूठ क्यों बोला कि, ‘हम दूर देश से आए है!’
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
फिर यहोशू ने उनको बुलवाकर कहा, “तुम तो हमारे ही बीच में रहते हो, फिर तुम ने हम से यह कहकर क्यों छल किया है, कि हम तुम से बहुत दूर रहते हैं?