Joshua 9:27 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
parantu yahoshoo ne usee din unako mandlee ke liye, aur jo sthan yahova chun le usamen usakee vedee ke liye, lakadhare aur panee bhranevale niyukt kar diya, jaaisa aj tak haai..
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
यहोशू ने गिबोन के लोगों को इस्राएल के लोगों का दास बनने दिया। वे इस्राएल के लोगों और यहोवा के चुने गए जिस किसी भी स्थान की वेदी के लिए लकड़ी काटते और पानी लाते थे। वे लोग अब तक दास हैं।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
पर उस दिन यहोशुअ ने उन्‍हें प्रभु की वेदी और इस्राएली मंडली के लिए लकड़ी काटने वाले लकड़हारे और पानी भरने वाले भिश्‍ती नियुक्‍त किए। जिस स्‍थान को प्रभु ने चुना और जहाँ उसने अपनी वेदी प्रतिष्‍ठित की, वहां वे आज तक यही सेवा करते हैं।
Hindi Bible HHBD
परन्तु यहोशू ने उसी दिन उनको मण्डली के लिये, और जो स्थान यहोवा चुन ले उसमें उसकी वेदी के लिये, लकड़हारे और पानी भरनेवाले नियुक्त कर दिया, जैसा आज तक है।।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
परन्तु यहोशू ने उसी दिन उनको मण्डली के लिये, और जो स्थान यहोवा चुन ले उसमें उसकी वेदी के लिये, लकड़हारे और पानी भरनेवाले नियुक्‍त कर दिया, जैसा आज तक है।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
किंतु यहोशू ने उसी दिन सोच लिया था कि वे अब से इस्राएली सभा के लिए तथा याहवेह द्वारा बताये जगह पर उनकी वेदी के लिए लकड़ी काटेंगे तथा उनके लिए पानी भरा करेंगे.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
परन्तु यहोशू ने उसी दिन उनको मण्डली के लिये, और जो स्थान यहोवा चुन ले उसमें उसकी वेदी के लिये, लकड़हारे और पानी भरनेवाले नियुक्त कर दिया, जैसा आज तक है।