Joshua 9:6 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
tab ve gilagal kee chhavanee men yahoshoo ke pas jakar us se aur israaelee purooshaen se kahane lage, ham door desh sen aae haain isaliye ab tum ham se vacha bandhae.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
तब ये पुरुष इस्राएल के लोगों के डेरों के पास गए। यह डेरा गिलगाल के पास था। वे पुरुष यहोशू के पास गए और उन्होंने उससे कहा, “हम लोग एक बहुत दूर के देश से आए हैं। हम लोग तुम्हारे साथ शान्ति की सन्धि करना चाहते हैं।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
वे यहोशुअ के पास गिलगाल के पड़ाव पर गए। उन्होंने यहोशुअ तथा इस्राएली सैनिकों से कहा, ‘हम दूर देश से आए हैं। अब हमारे साथ सन्धि कीजिए।’
Hindi Bible HHBD
तब वे गिलगाल की छावनी में यहोशू के पास जाकर उस से और इस्राएली पुरूषों से कहने लगे, हम दूर देश सें आए हैं; इसलिये अब तुम हम से वाचा बान्धो।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब वे गिलगाल की छावनी में यहोशू के पास जाकर उससे और इस्राएली पुरुषों से कहने लगे, “हम दूर देश से आए हैं; इसलिये अब तुम हम से वाचा बाँधो।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
वे यहोशू के पास गिलगाल में पहुंचे. उन्होंने यहोशू तथा इस्राएलियों से कहा, “हम दूर देश से आ रहे हैं. आप हमसे दोस्ती कर लीजिए.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब वे गिलगाल की छावनी में यहोशू के पास जाकर उससे और इस्राएली पुरुषों से कहने लगे, “हम दूर देश से आए हैं; इसलिए अब तुम हम से वाचा बाँधो।”