Jude 1:15 — Compare Translations
10 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
ki sab ka nyay kare, aur sab bhktaiheenon ko un ke abhaktai ke sab kamon ke vishay me, jo bhktaiheen paapiyon ne usake virodha men kahee haai, doshaee ttharaae.
Hindi 2017 (नया नियम)
कि सब का न्याय करे, और सब भक्तिहीनों को उन के अभक्ति के सब कामों के विषय में, जो भक्तिहीन पापियों ने उसके विरोध में कही हैं, दोषी ठहराए।”
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
सब लोगों का न्याय करने के लिए आ रहा है। ताकि लोगों ने जो बुरे काम किए हैं, उन्हें उनके लिए और उन्होंने जो परमेश्वर के विरुद्ध बुरे वचन बोले हैं, उनके लिए दण्ड दे।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
सभी मनुष्यों का न्याय करेगा। विधर्मियों ने जितने कुकर्म किये और धर्मद्रोही पापियों ने प्रभु के विरुद्ध जितने दुर्वचन बोले हैं, प्रभु उन सब बातों के लिए हर एक को दोषी ठहरायेगा।”
Hindi Bible HHBD
कि सब का न्याय करे, और सब भक्तिहीनों को उन के अभक्ति के सब कामों के विषय में, जो भक्तिहीन पापियों ने उसके विरोध में कही हैं, दोषी ठहराए।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
sab log ke nyaay kare ke waaste. U sab ke saja dei jon adharmi log hei aur kharaab kaam karin hei. Prabhu sachche ke u bura log ke ulog ke kharaab kaam aur jon kharaab baat uske bolin hei, uske waaste saja dei.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
कि सबका न्याय करे, और सब भक्तिहीनों को उनके अभक्ति के सब कामों के विषय में जो उन्होंने भक्तिहीन होकर किए हैं, और उन सब कठोर बातों के विषय में जो भक्तिहीन पापियों ने उसके विरोध में कही हैं, दोषी ठहराए।”
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
कि सब का न्याय करे और प्रत्येक प्राणी को उनके अभक्ति के सब कार्यों के लिए जो उन्होंने भक्तिहीन दशा में किए, और उन सब कठोर बातों के लिए जो भक्तिहीन पापियों ने उसके विरुद्ध कहीं, दोषी ठहराए।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
कि सबका न्याय करें और दुष्टों को उनके सभी बुरे कामों के लिए, जो उन्होंने बुराई से किए हैं और दुष्ट पापियों को, जिन्होंने परमेश्वर के विरोध में कड़वे वचन इस्तेमाल किए हैं, दोषी ठहराएं.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
कि सब का न्याय करे, और सब भक्तिहीनों को उनके अभक्ति के सब कामों के विषय में जो उन्होंने भक्तिहीन होकर किए हैं, और उन सब कठोर बातों के विषय में जो भक्तिहीन पापियों ने उसके विरोध में कही हैं, दोषी ठहराए।”