Jude 1:5 — Compare Translations
10 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
par yadhypi tum sab bat aek bar jan chuke ho, taubhee maain tumhen is bat kee suadhai dilana chahata hoo, ki prabhu ne aek kul ko misr desh se chhudane ke bad vishvas n lanevalon ko nash kar diya.
Hindi 2017 (नया नियम)
पर यद्यपि तुम सब बात एक बार जान चुके हो, तौभी मैं तुम्हें इस बात की सुधि दिलाना चाहता हूँ, कि प्रभु ने एक कुल को मिस्र देश से छुड़ाने के बाद विश्वास न लानेवालों को नाश कर दिया।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
मैं तुम्हें स्मरण कराना चाहता हूँ (यद्यपि तुम तो इन सब बातों को जानते ही हो) कि जिस प्रभु ने पहले अपने लोगों को मिस्र की धरती से बचाकर निकाल लिया था, बाद में जिन्होंने विश्वास को नकार दिया, उन्हें किस प्रकार नष्ट कर दिया गया।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
यद्यपि आप लोग यह सब जानते हैं, फिर भी मैं आप को याद दिलाना चाहता हूँ कि प्रभु ने मिस्र देश से इस्राएली प्रजा का अद्वितीय उद्धार करने के बाद भी उन लोगों का विनाश किया, जो विश्वास करने से इनकार करते हैं।
Hindi Bible HHBD
पर यद्यपि तुम सब बात एक बार जान चुके हो, तौभी मैं तुम्हें इस बात की सुधि दिलाना चाहता हूं, कि प्रभु ने एक कुल को मि देश से छुड़ाने के बाद विश्वास न लानेवालों को नाश कर दिया।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
I nai bhulna ki ulog ke sañghe kaa bhais raha jon ke Prabhu Ijipt se bachaais raha. Usman se kuchh ke lage biswaas nai raha, aur u baad meñ ulog ke naas kar dees.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
पर यद्यपि तुम सब बात एक बार जान चुके हो, तौभी मैं तुम्हें इस बात की सुधि दिलाना चाहता हूँ कि प्रभु ने एक कुल को मिस्र देश से छुड़ाने के बाद विश्वास न लानेवालों को नष्ट कर दिया।
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
यद्यपि तुम इन सब बातों को पहले से जानते हो फिर भी मैं तुम्हें यह स्मरण दिलाना चाहता हूँ कि प्रभु ने अपने लोगों को मिस्र देश से छुड़ाने के बाद विश्वास न करनेवालों को नाश कर दिया था।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
हालांकि तुम इस सच्चाई से पहले से ही परिचित हो, तो भी मैं तुम्हें यह याद दिलाना चाहता हूं कि प्रभु ने अपनी प्रजा को मिस्र देश से छुड़ाने के बाद अंततः उन्हीं में से उन लोगों का विनाश कर दिया, जो विश्वास से दूर हो गए थे.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
यद्यपि तुम सब बात एक बार जान चुके हो, तो भी मैं तुम्हें इस बात की सुधि दिलाना चाहता हूँ, कि प्रभु ने एक कुल को मिस्र देश से छुड़ाने के बाद विश्वास न लानेवालों को नाश कर दिया।