Judges 1:12 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
tab kaleb ne kaha, jo kiryatseper ko marake le le use maain apanee bettee akasa ko byah doonga.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
यहूदा के लोगों द्वारा युद्ध आरम्भ करने के पहले कालेब ने लोगों से एक प्रतिज्ञा की। कालेब ने कहा, “मैं अपनी पुत्री अकसा को उस व्यक्ति को पत्नी के रूप में दूँगा जो किर्यत्सेपेर नगर पर आक्रमण करता है और उस पर अधिकार करता है।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
कालेब ने कहा, ‘जो व्यक्ति किर्यत-सेपर पर आक्रमण करेगा और उसको अपने अधिकार में करेगा, उसके साथ मैं अपनी पुत्री अक्साह का विवाह कर दूँगा।’
Hindi Bible HHBD
तब कालेब ने कहा, जो किर्यत्सेपेर को मारके ले ले उसे मैं अपनी बेटी अकसा को ब्याह दूंगा।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब कालेब ने कहा, “जो किर्यत्सेपेर को मारके ले ले उससे मैं अपनी बेटी अकसा का विवाह कर दूँगा।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
कालेब ने घोषणा की, “जो कोई किरयथ-सेफेर पर आक्रमण करके उसे अपने अधीन कर लेगा, मैं उसका विवाह अपनी पुत्री अक्सा से कर दूंगा.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब कालेब ने कहा, “जो किर्यत्सेपेर को मारकर ले ले उससे मैं अपनी बेटी अकसा का विवाह कर दूँगा।”