Judges 1:14 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aur jab vah otneeael ke pas ai, tab us ne usako apane pita se kuchh boomi mangane ko ubhara fir vah apane gadahe par se utaree, tab kaleb ne us se poochha, too kya chahatee haai?
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
जब अकसा ओत्नीएल के पास आई तब ओत्नीएल ने उससे कहा कि वह अपने पिता से कुछ भूमि माँगे। अकसा अपने पिता के पास गई। अत: वह अपने गधे से उतरी और कालेब ने पूछा, “क्या कठिनाई है?”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
जब वह आई तब ओतनीएल ने उससे कहा कि वह अपने पिता से भूमि माँगे। अत: वह कालेब के पास गई। जब वह गधे पर से नीचे उतरी तब कालेब ने उससे पूछा, ‘तुझे क्या चाहिए?’
Hindi Bible HHBD
और जब वह ओत्नीएल के पास आई, तब उस ने उसको अपने पिता से कुछ भूमि मांगने को उभारा; फिर वह अपने गदहे पर से उतरी, तब कालेब ने उस से पूछा, तू क्या चाहती है?
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
और जब वह ओत्नीएल के पास आई, तब उसने उसको अपने पिता से कुछ भूमि माँगने को उभारा; फिर वह अपने गदहे पर से उतरी, तब कालेब ने उससे पूछा, “तू क्या चाहती है?”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
विवाह होने के बाद जब अक्सा अपने पति से बात कर रही थी, उसने उसे अपने पिता से एक खेत मांगने के लिए कहा. जब वह अपने गधे पर से उतर गई, तब कालेब ने उससे पूछा, “तुम्हें क्या चाहिए?”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और जब वह ओत्नीएल के पास आई, तब उसने उसको अपने पिता से कुछ भूमि माँगने को उभारा; फिर वह अपने गदहे पर से उतरी, तब कालेब ने उससे पूछा, “तू क्या चाहती है?”