Judges 1:15 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
vah us se bolee mujhe ashaeervad de too ne mujhe daakkhian desh to diya haai, to jal ke sote bhee de. is prakar kaleb ne usako upar aur neeche ke donon sote de diae..
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
अकसा ने कालेब को उत्तर दिया, “आप मुझे आशीर्वाद दें। आपनें मुझे नेगेव की सूखी मरुभूमि दी है। कृपया मुझे कुछ पानी के सोते वाली भूमि दें।” अत: कालेब ने उसे वह दिया जो वह चाहती थी। उसने उसे उस भूमि के ऊपर और नीचे के पानी के सोते दे दिये।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
उसने उससे कहा, ‘मुझे एक उपहार दीजिए। आपने मेरा विवाह नेगेब के शुष्क भूमि-क्षेत्र में किया है, इसलिए मुझे पानी के झरने भी दीजिए।’ तब कालेब ने उसे उपरले और निचले झरने दे दिए।
Hindi Bible HHBD
वह उस से बोली मुझे आशीर्वाद दे; तू ने मुझे दक्खिन देश तो दिया है, तो जल के सोते भी दे। इस प्रकार कालेब ने उसको ऊपर और नीचे के दोनों सोते दे दिए।।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
वह उससे बोली, “मुझे आशीर्वाद दे; जब तू ने मुझे दक्खिन देश दिया है, तो जल के सोते भी दे।” इस प्रकार कालेब ने उसको ऊपर और नीचे के दोनों सोते दे दिए।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
उसने उत्तर दिया, “मुझे आपके आशीर्वाद की ज़रूरत है! जैसे आप मुझे नेगेव क्षेत्र दे ही चुके हैं, और यदि हो सके तो वैसे मुझे जल के सोते भी दे दीजिए.” तब कालेब ने उसे ऊपर का सोता, नीचे का सोता दोनों दे दिया.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
वह उससे बोली, “मुझे आशीर्वाद दे; तूने मुझे दक्षिण देश तो दिया है, तो जल के सोते भी दे।” इस प्रकार कालेब ने उसको ऊपर और नीचे के दोनों सोते दे दिए।