Judges 1:17 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
fir yahooda ne apane bhai shaimon ke sang jakar sapat men rahanevale kanaaniyon ko mar liya, aur us nagar ko satyanash kar dala. isaliye us nagar ka nam horma pada.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
कुछ कनानी लोग सपत नगर में भी रहते थे। इसलिए यहूदा के लोग और शिमोन के परिवार समूह के लोगों ने उन कनानी लोगों पर आक्रमण किया। उन्होंने नगर को पूर्णत: नष्ट कर दिया। इसलिये उन्होंने नगर का नाम होर्मा रखा।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
यहूदा के वंशज अपने जाति-भाई शिमोन के वंशजों के साथ गए। उन्‍होंने सफत नगर में निवास करने वाले कनानी लोगों को पराजित किया और नगर को पूर्णत: नष्‍ट कर दिया। इसलिए उस नगर का नाम ‘होर्माह’ पड़ा।
Hindi Bible HHBD
फिर यहूदा ने अपने भाई शिमोन के संग जाकर सपत में रहनेवाले कनानियों को मार लिया, और उस नगर को सत्यानाश कर डाला। इसलिये उस नगर का नाम होर्मा पड़ा।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
फिर यहूदा ने अपने भाई शिमोन के संग जाकर सपत में रहनेवाले कनानियों को मार लिया, और उस नगर का सत्यानाश कर डाला। इसलिये उस नगर का नाम होर्मा पड़ा।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तब यहूदाह वंशजों ने अपने भाई शिमओन वंशजों के साथ जाकर सेफथ में निवास कर रहे कनानियों को मार दिया, और नगर का पूरा विनाश कर दिया. सो इस नगर का नाम होरमाह पड़ गया.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
फिर यहूदा ने अपने भाई शिमोन के संग जाकर सपत में रहनेवाले कनानियों को मार लिया, और उस नगर का सत्यानाश कर डाला। इसलिए उस नगर का नाम होर्मा # पड़ा।