Judges 1:24 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur paharooon ne aek manushy ko us nagar se nikalate huae dekha, aur us se kaha, nagar men jane ka marga hamen dikha, aur ham tujh par daya karenge.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
जब वे जासूस बेतेल नगर को देख रहे थे तब उन्होंने एक व्यक्ति को नगर से बाहर आते देखा। जासूसों ने उस व्यक्ति से कहा, “हम लोगों को नगर में जाने का गुप्त मार्ग बताओ। हम लोग नगर पर आक्रमण करेंगे। किन्तु यदि तुम हमारी सहायता करोगे तो हम तुम्हें चोट नहीं पहुँचायेंगे।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
गुप्‍तचरों ने नगर से बाहर निकलते हुए एक मनुष्‍य को देखा। उन्‍होंने उससे कहा, ‘हमें नगर में प्रवेश करने का मार्ग दिखाओ। तब हम तुम्‍हारे साथ दयापूर्ण व्‍यवहार करेंगे।’
Hindi Bible HHBD
और पहरूओं ने एक मनुष्य को उस नगर से निकलते हुए देखा, और उस से कहा, नगर में जाने का मार्ग हमें दिखा, और हम तुझ पर दया करेंगे।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
और भेदियों ने एक मनुष्य को उस नगर से निकलते हुए देखा, और उससे कहा, “नगर में जाने का मार्ग हमें दिखा, और हम तुझ पर दया करेंगे।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
भेद लेने गए जासूसों ने नगर से बाहर आ रहे एक व्यक्ति को देखा. उन्होंने उससे विनती की, “कृपया हमें नगर में जाने का रास्ता दिखाएं. हम तुम पर कृपा करेंगे.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और भेदियों ने एक मनुष्य को उस नगर से निकलते हुए देखा, और उससे कहा, “नगर में जाने का मार्ग हमें दिखा, और हम तुझ पर दया करेंगे।”