Judges 1:3 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
tab yahooda ne apane bhai shaimon se kaha, mere sang mere bhag men a, ki ham kanaaniyon se laden aur maain bhee tere bhag men jaunga. so shaimon usake sang chala.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
यहूदा के लोगों ने शिमोन परिवार समूह के अपने भाइयों से सहायता माँगी। यहूदा के लोगों ने कहा, “भाइयो यहोवा ने हम सभी को कुछ प्रदेश देने का वचन दिया है। यदि तुम लोग हम लोगों के प्रदेश के लिए युद्ध करने में हमारे साथ आओगे और सहायता करोगे तो हम लोग तुम्हारे प्रदेश के लिये तुम्हारे साथ जायेंगे और युद्ध करेंगे।” शिमोन के लोग यहूदा के अपने भाइयों के युद्ध में सहायता करने को तैयार हो गए।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
अत: यहूदा के वंशजों ने अपने जाति-भाई शिमोन के वंशजों से कहा, ‘हमारे साथ उस भूमि-भाग पर चढ़ाई करो, जो हमारे लिए निर्धारित किया गया है। हम और तुम मिलकर कनानी लोगों से युद्ध करेंगे। इसके बाद हम तुम्‍हारे साथ तुम्‍हारे भूमि-भाग में जाएँगे, जो तुम्‍हारे लिए निर्धारित किया गया है।’ अत: शिमोन के वंशज उनके साथ गए।
Hindi Bible HHBD
तब यहूदा ने अपने भाई शिमोन से कहा, मेरे संग मेरे भाग में आ, कि हम कनानियों से लड़ें; और मैं भी तेरे भाग में जाऊंगा। सो शिमोन उसके संग चला।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब यहूदा ने अपने भाई शिमोन से कहा, “मेरे संग मेरे भाग में आ, कि हम कनानियों से लड़ें; और मैं भी तेरे भाग में जाऊँगा।” अत: शिमोन उसके संग चला।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
यहूदाह वंशजों ने अपने भाई शिमओन वंशजों से कहा, “हमें दी गई जगह में आ जाओ, कि हम कनानियों से युद्ध करें तथा समय आने पर मैं तुम्हें दी गई जगह में आकर युद्ध करूंगा.” शिमओन वंशज इसके लिए राज़ी हो गये.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब यहूदा ने अपने भाई शिमोन से कहा, “मेरे संग मेरे भाग में आ, कि हम कनानियों से लड़ें; और मैं भी तेरे भाग में जाऊँगा।” अतः शिमोन उसके संग चला।