Judges 1:33 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
naptalee ne betashomesh aur betanat ke nivaasiyon ko n nikala, parantu desh ke nivasee kanaaniyon ke beech men bas gaae taubhee betashomesh aur betanat ke log unake vash men ho gaae..
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
नप्ताली के परिवार समूह के साथ भी यही बात हुई। नप्ताली परिवार के लोग उन लोगों से बेतशेमेश और बेतनात नगरों को न छुड़वा सके। इसलिए नप्ताली के लोग उन नगरों में उन लोगों के साथ रहते चले आए। वे कनानी लोग नप्ताली लोगों के लिए दासों की तरह काम करते रहे।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
नफ्‍ताली के वंशजों ने बेत-शेमश नगर और बेत-अनात नगर के निवासियों को नहीं निकाला था: इसलिए वे उन नगरों के निवासी कनानी लोगों के मध्‍य निवास करते रहे। फिर भी बेत-शेमश और बेत-अनात नगर के निवासी उनकी बेगार करते थे।
Hindi Bible HHBD
नप्ताली ने बेतशेमेश और बेतनात के निवासियों को न निकाला, परन्तु देश के निवासी कनानियों के बीच में बस गए; तौभी बेतशेमेश और बेतनात के लोग उनके वश में हो गए।।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
नप्‍ताली ने बेतशेमेश और बेतनात के निवासियों को न निकाला, परन्तु देश के निवासी कनानियों के बीच में बस गए; तौभी बेतशेमेश और बेतनात के लोग उनके वश में हो गए।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
नफताली ने बेथ-शेमेश के निवासियों को नहीं निकाला, और न ही बेथ-अनात के निवासियों को. वे कनानियों के बीच में ही रहते रहे, जो इस देश के मूल निवासी थे. बेथ-शेमेश तथा बेथ-अनात के निवासी उनके लिए जबरन मज़दूर होकर रह गए.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
नप्ताली ने बेतशेमेश और बेतनात के निवासियों को न निकाला, परन्तु देश के निवासी कनानियों के बीच में बस गए; तो भी बेतशेमेश और बेतनात के लोग उनके वश में हो गए।