Judges 10:3 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
usake bad giladee yair utta, vah bais varsha tak israel ka nyay karata raha.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
तोला के मरने के बाद, परमेश्वर द्वारा एक और न्यायाधीश भेजा गया। उस व्यक्ति का नाम याईर था। याईर गिलाद के क्षेत्र में रहता था। याईर इस्राएल के लोगों के लिये बाईस वर्ष तक न्यायाधीश रहा।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
तोला के पश्चात् याईर उत्पन्न हुआ। वह गिलआद प्रदेश का रहने वाला था। उसने बाईस वर्ष तक इस्राएलियों पर शासन किया।
Hindi Bible HHBD
उसके बाद गिलादी याईर उठा, वह बाईस वर्ष तक इस्राएल का न्याय करता रहा।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
उसके बाद गिलादी याईर उठा, वह बाईस वर्ष तक इस्राएल का न्याय करता रहा।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
उसके बाद गिलआदवासी याईर का उदय हुआ. उसने बाईस वर्ष इस्राएल पर शासन किया.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
उसके बाद गिलादी याईर उठा, वह बाईस वर्ष तक इस्राएल का न्याय करता रहा।