Judges 10:6 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
tab israaeliyon ne fir yahova kee drashtti men bura kiya, arthata bal devataon aur ashtoret deaviyon aur aram, seedon, moab, ammoniyo, aur palishtaiyon ke devataon kee upasana karane lage aur yahova ko tyag diya, aur usakee upasana n kee.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
यहोवा ने इस्राएल के लोगों को फिर पाप करते हुए देखा। वे बाल एवं अश्तोरेत की मूर्तियों की पूजा करते थे। वे आराम, सीदोन, मोआब, अम्मोन और पलिश्तियों के देवताओं की पूजा करते थे। इस्राएल के लोगों ने यहोवा को छोड़ दिया और उसकी सेवा बन्द कर दी।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
इस्राएलियों ने फिर वही कार्य किया जो प्रभु की दृष्‍टि में बुरा था। इस्राएली लोग सीरिया, सीदोन, मोआब, अम्‍मोन, और पलिश्‍ती जातियों के देवी-देवताओं, बअल तथा अशेराह की पूजा-आराधना करने लगे। उन्‍होंने प्रभु को त्‍याग दिया, और उसकी आराधना नहीं की।
Hindi Bible HHBD
तब इस्राएलियों ने फिर यहोवा की दृष्टि में बुरा किया, अर्थात् बाल देवताओं और अश्तोरेत देवियों और आराम, सीदोन, मोआब, अम्मोनियों, और पलिश्तियों के देवताओं की उपासना करने लगे; और यहोवा को त्याग दिया, और उसकी उपासना न की।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब इस्राएलियों ने फिर यहोवा की दृष्‍टि में बुरा किया, अर्थात् बाल देवताओं और अश्तोरेत देवियों और अराम, सीदोन, मोआब, अम्मोनियों, और पलिश्तियों के देवताओं की उपासना करने लगे; और यहोवा को त्याग दिया, और उसकी उपासना न की।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
इस्राएल के वंशजों ने दोबारा वही किया, जो याहवेह की नज़रों में गलत था. उन्होंने बाल तथा अश्तोरेथ, अराम के, सीदोन के, मोआब के, अम्मोन वंशजों के तथा फिलिस्तीनियों के देवताओं की सेवा-उपासना करना शुरू कर दिया. उन्होंने याहवेह को भुला दिया, और उनकी सेवा-वन्दना का त्याग कर दिया.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब इस्राएलियों ने फिर यहोवा की दृष्टि में बुरा किया, अर्थात् बाल देवताओं और अश्तोरेत देवियों और अराम, सीदोन, मोआब, अम्मोनियों, और पलिश्तियों के देवताओं की उपासना करने लगे; और यहोवा को त्याग दिया, और उसकी उपासना न की।