Judges 11:13 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
ammoniyon ke raja ne yiptah ke dooton se kaha, karan yah haai, ki jab israaelee misr se aa, tab arnon se yabbok aur yaradan tak jo mera desh tha usako unhon ne chheen liya isaliye ab usako bina jhgada kiae faer de.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
अम्मोनी लोगों के राजा ने यिप्तह के दूत से कहा, “हम लोग इस्राएल के लोगों से इसलिए लड़ रहे हैं क्योंकि इस्राएल के लोगों ने हमारी भूमि तब ले ली जब वे मिस्र से आए थे। उन्होंने हमारी भूमि अर्नोन नदी से यब्बोक नदी और वहाँ से यरदन नदी तक ले ली और अब इस्राएल के लोगों से कहो कि वे हमारी भूमि हमें शान्तिपूर्वक वापस दे दें।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
अम्‍मोनियों के राजा ने यिफ्‍ताह के दूतों को उत्तर दिया, ‘जब इस्राएली मिस्र देश से आ रहे थे, तब उन्‍होंने मेरा देश, अर्नोन नदी से यब्‍बोक नदी और यर्दन नदी तक का भूमि-क्षेत्र, छीन लिया था। अब यह भूमि-क्षेत्र मुझे शान्‍तिपूर्वक लौटा दो।’
Hindi Bible HHBD
अम्मोनियों के राजा ने यिप्तह के दूतों से कहा, कारण यह है, कि जब इस्राएली मि से आए, तब अर्नोन से यब्बोक और यरदन तक जो मेरा देश था उसको उन्हों ने छीन लिया; इसलिये अब उसको बिना झगड़ा किए फेर दे।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
अम्मोनियों के राजा ने यिप्‍तह के दूतों से कहा, “कारण यह है कि जब इस्राएली मिस्र से आए, तब अर्नोन से यब्बोक और यरदन तक जो मेरा देश था उसको उन्होंने छीन लिया; इसलिये अब उसको बिना झगड़ा किए फेर दे।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
अम्मोन वंशजों के राजा ने यिफ्ताह के दूतों को उत्तर दिया, “मिस्र से निकलकर आते हुए इस्राएल ने आरनोन से लेकर यब्बोक तथा यरदन तक की भूमि पर कब्जा कर लिया था. इसलिये अब सही होगा कि शांतिपूर्वक यह भूमि हमें लौटा दी जाए.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
अम्मोनियों के राजा ने यिप्तह के दूतों से कहा, “कारण यह है, कि जब इस्राएली मिस्र से आए, तब अर्नोन से यब्बोक और यरदन तक जो मेरा देश था उसको उन्होंने छीन लिया; इसलिए अब उसको बिना झगड़ा किए लौटा दे।”