Judges 11:17 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
tab israael ne aedom ke raja ke pas dooton se yah kahala bheja, ki mujhe apane desh men hokar jane de aur aedom ke raja ne unakee n manee. isee reeati us ne moab ke raja se bhee kahala bheja, aur us ne bhee n mana. isaliye israael kadesh men rah gaya.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
इस्राएल के लोगों ने एदोम प्रदेश के राजा के पास दूत भेजे थे। दूतों ने कृपा की याचना की थी। उन्होंने कहा था, ‘इस्राएल के लोगों को अपने प्रदेश से गुजर जाने दो।’ किन्तु एदोम के राजा ने अपने देश से हमें नहीं जाने दिया। हम लोगों ने वही सन्देश मोआब के राजा के पास भेजा। किन्तु मोआब के राजा ने भी अपने प्रदेश से होकर नहीं जाने दिया। इसलिए इस्राएल के लोग कादेश में ठहरे रहे।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
तब इस्राएलियों ने एदोम के राजा के पास दूतों के हाथ यह सन्देश भेजा: “कृपया, हमें अपने देश में होकर जाने दीजिए।” परन्तु एदोम के राजा ने हमारी बात नहीं सुनी। इस्राएलियों ने मोआब के राजा के पास भी सन्देश भेजा। किन्तु उसने स्वीकृति नहीं दी। इसलिए इस्राएली कादेश नगर में ठहर गए।
Hindi Bible HHBD
तब इस्राएल ने एदोम के राजा के पास दूतों से यह कहला भेजा, कि मुझे अपने देश में होकर जाने दे; और एदोम के राजा ने उनकी न मानी। इसी रीति उस ने मोआब के राजा से भी कहला भेजा, और उस ने भी न माना। इसलिये इस्राएल कादेश में रह गया।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब इस्राएल ने एदोम के राजा के पास दूतों से यह कहला भेजा, ‘मुझे अपने देश में से होकर जाने दे;’ और एदोम के राजा ने उनकी न मानी। इसी रीति उसने मोआब के राजा से भी कहला भेजा, और उसने भी न माना। इसलिये इस्राएल कादेश में रह गया।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
वहां पहुंचकर इस्राएल ने एदोम के राजा के लिए दूतों से यह संदेश भेजा था: ‘कृपा कर हमें आपके देश में से होकर आगे जाने की आज्ञा दीजिए!’ किंतु एदोम के राजा ने इस विनती की ओर तनिक भी ध्यान न दिया. उन्होंने यही विनती मोआब के राजा से भी की, किंतु वह भी इसके लिए राज़ी न हुआ. इस कारण इस्राएल कादेश में ही रुक गया.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब इस्राएल ने एदोम के राजा के पास दूतों से यह कहला भेजा, ‘मुझे अपने देश में से होकर जाने दे;’ और एदोम के राजा ने उनकी न मानी। इसी रीति उसने मोआब के राजा से भी कहला भेजा, और उसने भी न माना। इसलिए इस्राएल कादेश में रह गया।