Judges 11:18 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
tab us ne jangal men chalate chalate aedom aur moab donon deshaen ke bahar bahar ghoomakar moab desh kee poorva or se akar anorn ke isee par apane dere dale aur moab ke sivane ke bheetar n gaya, kyonaki moab ka sivana arnon tha.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
“तब इस्राएल के लोग मरूभूमि में गए और एदोम प्रदेश तथा मोआब प्रदेश की छोरों के चारों ओर चक्कर काटते रहे। इस्राएल के लोगों ने मोआब प्रदेश के पूर्व की तरफ से यात्रा की। उन्होंने अपना डेरा अर्नोन नदी की दूसरी ओर डाला। उन्होंने मोआब की सीमा को पार नहीं किया। (अर्नोन नदी मोआब के प्रदेश की सीमा थी।)
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
इसके बाद इस्राएली निर्जन प्रदेश में आगे बढ़े। वे एदोम देश तथा मोआब देश की परिक्रमा करते हुए मोआब देश की पूर्व दिशा में पहुँचे। उन्‍होंने अर्नोन नदी की दूसरी ओर पड़ाव डाला। उन्‍होंने मोआब देश की सीमा में प्रवेश नहीं किया था, क्‍योंकि अर्नोन नदी मोआब देश की सीमा थी।
Hindi Bible HHBD
तब उस ने जंगल में चलते चलते एदोम और मोआब दोनों देशों के बाहर बाहर घूमकर मोआब देश की पूर्व ओर से आकर अर्नोन के इसी पार अपने डेरे डाले; और मोआब के सिवाने के भीतर न गया, क्योंकि मोआब का सिवाना अर्नोन था।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब उसने जंगल में चलते चलते एदोम और मोआब दोनों देशों के बाहर बाहर घूमकर मोआब देश के पूर्व की ओर से आकर अर्नोन के इसी पार अपने डेरे डाले; और मोआब की सीमा के भीतर न गया, क्योंकि मोआब की सीमा अर्नोन थी।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
“तब उन्होंने निर्जन प्रदेश में से यात्रा की. इसके लिए उन्हें एदोम और मोआब देशों में प्रवेश न करते हुए, घूमकर आगे बढ़ना पड़ा, और वे मोआब देश के पूर्व में पहुंच गए. उन्होंने आरनोन के दूसरी ओर छावनी डाल दी और मोआब की सीमा में प्रवेश किया ही नहीं. आरनोन मोआब की सीमा पर था.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब उसने जंगल में चलते-चलते एदोम और मोआब दोनों देशों के बाहर-बाहर घूमकर मोआब देश की पूर्व की ओर से आकर अर्नोन के इसी पार अपने डेरे डाले; और मोआब की सीमा के भीतर न गया, क्योंकि मोआब की सीमा अर्नोन थी।