Judges 11:19 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
fir israael ne aemoriyon ke raja seehon ke pas jo heshbon ka raja tha dooton se yah kahala bheja, ki hamen apane desh men se hokar hamare sthan ko jane de.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
“तब इस्राएल के लोगों ने एमोरी लोगों के राजा सीहोन के पास दूत भेजे। सीहोन हेश्बोन नगर का राजा था। दूतों ने सीहोन से माँग की, ‘इस्राएल के लोगों को अपने प्रदेश से गुजर जाने दो। हम लोग अपने प्रदेश में जाना चाहते हैं।’
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
तत्पश्चात् इस्राएलियों ने एमोरी जाति के राजा तथा हेश्बोन नगर के राजा सीहोन को दूतों के हाथ सन्देश भेजा। उन्होंने कहा, “हम आपके देश से होकर अपने गन्तव्य स्थान पर जाना चाहते हैं। आप हमें जाने दीजिए।”
Hindi Bible HHBD
फिर इस्राएल ने एमोरियों के राजा सीहोन के पास जो हेश्बोन का राजा था दूतों से यह कहला भेजा, कि हमें अपने देश में से होकर हमारे स्थान को जाने दे।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
फिर इस्राएल ने एमोरियों के राजा सीहोन के पास जो हेश्बोन का राजा था दूतों से यह कहला भेजा, ‘हमें अपने देश में से होकर हमारे स्थान को जाने दे।’
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
“इसके बाद इस्राएल ने अमोरियों के राजा सीहोन को, जो हेशबोन से शासन कर रहे थे, दूतों द्वारा यह संदेश भेजा, ‘कृपया हमें अपने देश में से होकर हमारे देश में पहुंचने की आज्ञा दीजिए.’
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
फिर इस्राएल ने एमोरियों के राजा सीहोन के पास जो हेशबोन का राजा था दूतों से यह कहला भेजा, ‘हमें अपने देश में से होकर हमारे स्थान को जाने दे।’