Judges 11:34 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
jab yiptah mispa ko apane ghar aya, tab usakee bettee dfa bajatee aur nachatee hui usakee bhentt ke liye nikal ai vah usakee aekalautee thee usako chhod usake n to koi betta tha aur koi n bettee.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
यिप्तह मिस्पा को लौटा और अपने घर गया। उसकी पुत्री उससे घर से बाहर मिलने आई। वह एक तम्बूरा बजा रही थी और नाच रही थी। वह उसकी एकलौती पुत्री थी। यिप्तह उस बहुत प्यार करता था। यिप्तह के पास कोई अन्य पुत्री या पुत्र नहीं थे।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
यिफ्‍ताह अपने घर मिस्‍पाह में आया। उसकी पुत्री उसका स्‍वागत करने के लिए बाहर निकली। वह खंजरी की ताल पर नाच रही थी। वह यिफ्‍ताह की इकलौती बेटी थी। इसके अतिरिक्‍त उसका न पुत्र था, न पुत्री।
Hindi Bible HHBD
जब यिप्तह मिस्पा को अपने घर आया, तब उसकी बेटी डफ बजाती और नाचती हुई उसकी भेंट के लिये निकल आई; वह उसकी एकलौती थी; उसको छोड़ उसके न तो कोई बेटा था और कोई न बेटी।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
जब यिप्‍तह मिस्पा को अपने घर आया, तब उसकी बेटी डफ बजाती और नाचती हुई उससे भेंट के लिये निकल आई; वह उसकी एकलौती थी; उसको छोड़ उसके न तो कोई बेटा था और न कोई बेटी।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
जब यिफ्ताह अपने आवास मिज़पाह लौटा, उसने देखा, कि उसकी पुत्री डफ बजाती नाचती हुई उससे भेंटकरने आ रही थी. वह यिफ्ताह की एकलौती संतान थी. उसके अलावा उसके न तो कोई पुत्र था, न कोई पुत्री.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
जब यिप्तह मिस्पा को अपने घर आया, तब उसकी बेटी डफ बजाती और नाचती हुई उससे भेंट करने के लिये निकल आई; वह उसकी एकलौती थी; उसको छोड़ उसके न तो कोई बेटा था और न कोई बेटी।