Judges 11:35 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
usako dekhte hee us ne apane kapade faadkar kaha, hay, meree bettee! too ne kamar tod dee, aur too bhee mere kashtt denevalon men ho gai haai kyonki maain ene yahova ko vachan diya haai, aur use ttal naheen sakata.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
जब यिप्तह ने देखा कि पहली चीज़ उसकी पुत्री ही थी, जो उसके घर से बाहर आई तब उसने दुःख को अभिव्यक्त करने के लिये अपने वस्त्र फाड़ डाले और यह कहा, “आह! मेरी बेटी तूने मुझे बरबाद कर दिया। तूने मुझे बहुत दुःखी कर दिया! मैंने यहोवा को वचन दिया था, मैं उसे वापस नहीं ले सकता।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
जब यिफ्‍ताह ने उसे देखा तब शोक प्रकट करने के लिए उसने अपने वस्‍त्र फाड़े और यह कहा, ‘आह! मेरी बेटी, तूने मेरी कमर तोड़ दी! तू भी मेरी महा विपत्ति का कारण बन गई! मैंने प्रभु को वचन दिया है, और मैं उस वचन को वापस नहीं ले सकता।’
Hindi Bible HHBD
उसको देखते ही उस ने अपने कपड़े फाड़कर कहा, हाय, मेरी बेटी! तू ने कमर तोड़ दी, और तू भी मेरे कष्ट देनेवालों में हो गई है; क्योंकि मैं:ने यहोवा को वचन दिया है, और उसे टाल नहीं सकता।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
उसको देखते ही उसने अपने कपड़े फाड़कर कहा, “हाय, मेरी बेटी! तू ने कमर तोड़ दी, और तू भी मेरे कष्‍ट देनेवालों में हो गई; क्योंकि मैं ने यहोवा को वचन दिया है, और उसे टाल नहीं सकता।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
जैसे ही उसकी नज़र अपनी पुत्री पर पड़ी, उसने अपने वस्त्र फाड़ डाले और कहा, “हाय, मेरी पुत्री! तुमने तो मुझे खत्म ही कर दिया. तुम मेरे शोक का कारण हो गई हो. मैंने याहवेह को वचन दिया है, जिसे मैं मना नहीं कर सकता.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
उसको देखते ही उसने अपने कपड़े फाड़कर कहा, “हाय, मेरी बेटी! तूने कमर तोड़ दी, और तू भी मेरे कष्ट देनेवालों में हो गई है; क्योंकि मैंने यहोवा को वचन दिया है, और उसे टाल नहीं सकता।”