Judges 12:2 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
yiptah ne un se kaha, mera aur mere logon ka ammoniyon se bada jhgada hua tha aur jab maain ne tum se sahayata mangee, tab tum ne mujhe unake hath se naheen bachaya.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
यिप्तह ने उन्हें उत्तर दिया, “अम्मोनी लोग हम लोगों के लिये अनेक समस्यायें उत्पन्न कर रहे थे। इसलिए मैं और हमारे लोग उनके विरुद्ध लड़े। मैंने तुम लोगों को बुलाया, किन्तु तुम लोग हम लोगों की सहायता करने नहीं आए।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
यिफ्ताह ने उनसे कहा, ‘जब मेरा और मेरे सम्बन्धियों का अम्मोनियों से बड़ा झगड़ा हुआ और मैंने सहायता के लिए तुम्हारी दुहाई दी, तब तुमने हमें अम्मोनियों के हाथ से मुक्त नहीं किया।
Hindi Bible HHBD
यिप्तह ने उन से कहा, मेरा और मेरे लोगों का अम्मोनियों से बड़ा झगड़ा हुआ था; और जब मैं ने तुम से सहायता मांगी, तब तुम ने मुझे उनके हाथ से नहीं बचाया।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
यिप्तह ने उनसे कहा, “मेरा और मेरे लोगों का अम्मोनियों से बड़ा झगड़ा हुआ था; और जब मैं ने तुम से सहायता माँगी, तब तुम ने मुझे उनके हाथ से नहीं बचाया।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
यिफ्ताह ने उन्हें उत्तर दिया, “अम्मोन वंशजों के साथ मेरा और मेरे साथियों का बड़ा झगड़ा हो गया था. मैंने आपको बुलाया तो था, किंतु आपने आकर मुझे उनसे नहीं छुड़ाया.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
यिप्तह ने उनसे कहा, “मेरा और मेरे लोगों का अम्मोनियों से बड़ा झगड़ा हुआ था; और जब मैंने तुम से सहायता माँगी, तब तुम ने मुझे उनके हाथ से नहीं बचाया।