Judges 12:3 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
tab yah dekhkar ki tum mujhe naheen bachate maain apane praanon ko hathelee par rakhkar ammoniyon ke virooddh chala, aur yahova ne unako mere hath men kar diya fir tum ab mujh se ladne ko kyon chaddh aae ho?
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
मैंने देखा कि तुम लोग सहायता नहीं करोगे। इसलिए मैंने अपना जीवन खतरे में डाला। मैं अम्मोनी लोगों से लड़ने के लिये नदी के पार गया। यहोवा ने उन्हें हराने में मेरी सहायता की। अब आज तुम मेरे विरुद्ध लड़ने क्यों आए हो?”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
जब मैंने देखा कि मुझे बचानेवाला कोई नहीं है, तब मैं अपने प्राण हथेली पर रखकर अम्मोनियों की सीमा में अकेला चला गया। प्रभु ने उन्हें मेरे हाथ में सौंप दिया। इसलिए आज तुम मुझसे लड़ाई-झगड़ा करने क्यों आए हो?’
Hindi Bible HHBD
तब यह देखकर कि तुम मुझे नहीं बचाते मैं अपने प्राणों को हथेली पर रखकर अम्मोनियों के विरूद्ध चला, और यहोवा ने उनको मेरे हाथ में कर दिया; फिर तुम अब मुझ से लड़ने को क्यों चढ़ आए हो?
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब यह देखकर कि तुम मुझे नहीं बचाते मैं अपने प्राणों को हथेली पर रखकर अम्मोनियों के विरुद्ध चला, और यहोवा ने उनको मेरे हाथ में कर दिया; फिर तुम अब मुझ से लड़ने को क्यों चढ़ आए हो?”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
जब मैंने देखा कि मुझे छुड़ाने में आपकी रुचि नहीं है, मैंने अपनी जान हथेली में लेकर अम्मोन वंशजों पर हमला किया, और याहवेह ने उन्हें हमारे वश में कर दिया. आप लोग अब मुझसे झगड़ा करने क्यों आए हैं?”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब यह देखकर कि तुम मुझे नहीं बचाते मैं अपने प्राणों को हथेली पर रखकर # अम्मोनियों के विरुद्ध चला, और यहोवा ने उनको मेरे हाथ में कर दिया; फिर तुम अब मुझसे लड़ने को क्यों चढ़ आए हो?”