Judges 12:4 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
tab yiptah gilad ke sab purooshaen ko ikattha karake aepraaim se lada aur aepraaim jo kahata tha, ki he gilaadiyo, tum to aepraaim aur manashsho ke beech rahanevale aepraaimiyon ke bhgode ho, aur gilaadiyon ne unako mar liya.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
तब यिप्तह ने गिलाद के लोगों को एक साथ बुलाया। वे एप्रैम के परिवार समूह के लोगों के साथ लड़े। वे एप्रैम के लोगों के विरुद्ध इसलिए लड़े, क्योंकि उन लोगों ने गिलाद के लोगों का अपमान किया था। उन्होंने कहा था, “गिलाद के लोगो, तुम लोग एप्रैम के बचे हुए लोगों के अतिरिक्त अन्य कुछ नहीं हो। तुम लोगों के पास अपना प्रदेश भी नहीं है। तुम लोगों का एक भाग एप्रैम में से है तथा दूसरा भाग मनश्शे में से है।” गिलाद के लोगों ने एप्रैम के लोगों को हराया।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
तत्पश्चात् यिफ्ताह ने गिलआद प्रदेश के सब सैनिकों को एकत्र किया, और एफ्रइम की सेना से युद्ध छेड़ दिया। गिलआद के सैनिकों ने एफ्रइम के सैनिकों को मार डाला। एफ्रइम के सैनिक कहते थे, ‘ओ गिलआद के रहनेवालो, तुम एफ्रइम प्रदेश और मनश्शे प्रदेश के मध्य निवास करनेवाले एफ्रइम गोत्र के भगोड़े हो!’
Hindi Bible HHBD
***
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब यिप्तह गिलाद के सब पुरुषों को इकट्ठा करके एप्रैम से लड़ा, एप्रैम जो कहता था, “हे गिलादियो, तुम तो एप्रैम और मनश्शे के बीच रहनेवाले एप्रैमियों के भगोड़े हो,” और गिलादियों ने उनको मार लिया।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
इस कारण यिफ्ताह ने गिलआद के सारे सैनिकों को इकट्ठा किया और एफ्राईम से युद्ध करके गिलआद के सैनिकों ने उन्हें हरा दिया, क्योंकि एफ्राईमवासियों ने गिलआद वासियों पर आरोप लगाया था, “तुम गिलआदवासी तो एफ्राईम के भगोड़े हो. तुम तो एफ्राईम तथा मनश्शेह के ही वासी हो.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब यिप्तह गिलाद के सब पुरुषों को इकट्ठा करके एप्रैम से लड़ा, एप्रैम जो कहता था, “हे गिलादियों, तुम तो एप्रैम और मनश्शे के बीच रहनेवाले एप्रैमियों के भगोड़े हो,” और गिलादियों ने उनको मार लिया।