Judges 12:9 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur usake tees bette hue aur us ne apanee tees bettyaian bahar byah dee, aur bahar se apane betton ka byah karake tees bahoo le aya. aur vah israael ka nyay sat varsha tak karata raha.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
इबसान के तीस पुत्र और तीस पुत्रियाँ थीं। उसने अपनी पुत्रियों को उन लोगों के साथ विवाह करने दिया, जो उसके रिश्तेदार नहीं थे। वह ऐसी तीस स्त्रियों को अपने पुत्रों की पत्नियों के रूप में लाया जो उसकी रिश्तेदार नहीं थीं। इबसान इस्राएल के लोगों का न्यायाधीश सात वर्ष तक रहा।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
उसके तीस पुत्र और तीस पुत्रियाँ थीं। उसने अपने गोत्र के बाहर अपनी पुत्रियों का विवाह किया और अन्‍य गोत्र की तीस बहुएँ अपने पुत्रों के लिए ले आया। इब्‍सान ने सात वर्ष तक इस्राएलियों पर शासन किया।
Hindi Bible HHBD
और उसके तीस बेटे हुए; और उस ने अपनी तीस बेटियां बाहर ब्याह दीं, और बाहर से अपने बेटों का ब्याह करके तीस बहू ले आया। और वह इस्राएल का न्याय सात वर्ष तक करता रहा।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
उसके तीस बेटे हुए; और उस ने अपनी तीस बेटियों का बाहर विवाह कर दिया, और बाहर से अपने बेटों का विवाह करके तीस बहू ले आया। वह इस्राएल का न्याय सात वर्ष तक करता रहा।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
उसके तीस पुत्र और तीस ही पुत्रियां थी, जिनका विवाह उसने बाहर के गोत्र में किया था. इसी प्रकार उसने अपने पुत्रों का विवाह बाहरी गोत्रों में कर दिया था. उसने इस्राएल का शासन सात सालों तक किया.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और उसके तीस बेटे हुए; और उसने अपनी तीस बेटियाँ बाहर विवाह दीं, और बाहर से अपने बेटों का विवाह करके तीस बहू ले आया। और वह इस्राएल का न्याय सात वर्ष तक करता रहा।