Judges 13:7 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
parantu us ne mujh se kaha, sun too garbhvatee hogee aur tere aek betta hoga isaaliye ab n to dakhmadha va aur kisee bhanti kee madira peena, aur n koi ashuuddh vastu khana, kyonaki vah ladka janm se maran ke din tak parameshvar ka najeer rahega.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
किन्तु उसने मुझसे कहा, ‘तुम गर्भवती हो और तुम्हें एक पुत्र होगा। कोई दाखमधु या नशीली पीने की चीज़ मत पीओ। कोई ऐसा जानवर न खाओ जो अशुद्ध हो, क्योंकि वह लड़का विशेष रूप से परमेश्वर को समर्पित होगा। वह लड़का जन्म के पहले से लेकर मरने के दिन तक परमेश्वर का विशेष व्यक्ति होगा।’”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
परन्तु उसने मुझ से कहा, “देख, तू गर्भवती होगी, और एक पुत्र को जन्म देगी। अब तू अंगूर का रस अथवा शराब मत पीना। अशुद्ध खाद्य-वस्तु मत खाना; क्योंकि बालक जन्म से अपनी मृत्यु के दिन तक परमेश्वर को समर्पित नाजीर होगा।” ’
Hindi Bible HHBD
परन्तु उस ने मुझ से कहा, सुन तू गर्भवती होगी और तेरे एक बेटा होगा; इसलिये अब न तो दाखमधु वा और किसी भांति की मदिरा पीना, और न कोई अशुद्ध वस्तु खाना, क्योंकि वह लड़का जन्म से मरण के दिन तक परमेश्वर का नाजीर रहेगा।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
परन्तु उसने मुझ से कहा, ‘सुन, तू गर्भवती होगी और तेरे एक बेटा होगा; इसलिये अब न तो दाखमधु या और किसी भाँति की मदिरा पीना, और न कोई अशुद्ध वस्तु खाना, क्योंकि वह लड़का जन्म से मरण के दिन तक परमेश्वर का नाज़ीर रहेगा।’ ”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
उसने मुझे बताया, ‘सुनो! तुम गर्भधारण करके एक पुत्र को जन्म दोगी. अब से तुम अंगूर का रस, दाखमधु और सांस्कारिक रूप से किसी भी अशुद्ध वस्तु का सेवन नहीं करोगी, क्योंकि जन्म से लेकर मृत्यु तक वह बालक परमेश्वर के लिए नाज़ीर होगा.’ ”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
परन्तु उसने मुझसे कहा, ‘सुन तू गर्भवती होगी और तेरे एक बेटा होगा; इसलिए अब न तो दाखमधु या और न किसी भाँति की मदिरा पीना, और न कोई अशुद्ध वस्तु खाना, क्योंकि वह लड़का जन्म से मरण के दिन तक परमेश्वर का नाज़ीर रहेगा।’”