Judges 14:19 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
tab yahova ka atma us par bal se utara, aur us ne ashkalon ko jakar vahan ke tees poorooshaen ko mar dala, aur unaka dhan loottkar tees jode kapadon ko pahelee ke batanevalon ko de diya. tab usaka krodha bhdka, aur vah apane pita ke ghar gaya.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
शिमशोन बहुत क्रोधित हुआ। यहोवा की आत्मा उसके ऊपर बड़ी शक्ति के साथ आई। वह आश्कलोन नगर को गया। उस नगर में उसने उनके तीस व्यक्तियों को मारा। तब उसने सारे वस्त्र और शवों से सारी सम्पत्ति ली। वह उन वस्त्रों को लेकर लौटा और उन व्यक्तियों को दिया, जिन्होने पहली का उत्तर दिया था। तब वह अपने पिता के घर लौटा।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
तब प्रभु का आत्मा वेगपूर्वक शिमशोन पर उतरा, और वह अश्कलोन को चला गया। उसने अश्कलोन नगर के तीस पुरुषों का वध कर दिया। उसने उनके वस्त्र उतार लिये, और उनको उत्सव के वस्त्र के रूप में उन लोगों को दे दिया, जिन्होंने पहेली का अर्थ बताया था। तत्पश्चात् वह क्रोध में भरा हुआ अपने पिता के घर चला गया।
Hindi Bible HHBD
तब यहोवा का आत्मा उस पर बल से उतरा, और उस ने अश्कलोन को जाकर वहां के तीस पूरूषों को मार डाला, और उनका धन लूटकर तीस जोड़े कपड़ों को पहेली के बतानेवालों को दे दिया। तब उसका क्रोध भड़का, और वह अपने पिता के घर गया।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब यहोवा का आत्मा उस पर बल से उतरा, और उसने अश्कलोन को जाकर वहाँ के तीस पुरुषों को मार डाला, और उनका धन लूटकर तीस जोड़े कपड़ों को पहेली के बतानेवालों को दे दिया। तब उसका क्रोध भड़का, और वह अपने पिता के घर चला गया।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तब बड़ी ही सामर्थ्य के साथ याहवेह का आत्मा शिमशोन पर उतरी. वह अश्कलोन गया, तीस व्यक्तियों को मार गिराया, उनका सामान इकट्ठा कर उसने वे कपड़े उन्हें दिए, जिन्होंने उस पहेली का उत्तर दे दिया था. उसका क्रोध भड़कता हुआ वह अपने पिता के घर को लौट गया.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब यहोवा का आत्मा उस पर बल से उतरा, और उसने अश्कलोन को जाकर वहाँ के तीस पुरुषों को मार डाला, और उनका धन लूटकर तीस जोड़े कपड़ों को पहेली के बतानेवालों को दे दिया। तब उसका क्रोध भड़का, और वह अपने पिता के घर गया।