Judges 14:2 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
tab us ne jakar apane mata pita se kaha, timna men maain ne aek paalishtaiee sree ko dekha haai, so ab tum us se mera byah kara do.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
जब वह वापस लौटा तो उसने अपने माता पिता से कहा, “मैंने एक पलिश्ती लड़की को तिम्ना में देखा है। मैं चाहता हूँ तुम उसे मेरे लिये लाओ। मैं उससे विवाह करना चाहता हूँ।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
वह तिम्नाह से वापस आया। उसने अपने माता-पिता को यह बात बताई। उसने कहा, ‘मैंने तिम्नाह नगर में पलिश्ती जाति की एक लड़की देखी है। अब आप लोग उसके साथ मेरा विवाह करा दीजिए।’
Hindi Bible HHBD
तब उस ने जाकर अपने माता पिता से कहा, तिम्ना में मैं ने एक पलिश्तिी स्त्री को देखा है, सो अब तुम उस से मेरा ब्याह करा दो।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब उसने जाकर अपने माता–पिता से कहा, “तिम्ना में मैं ने एक पलिश्ती स्त्री को देखा है, अत: अब तुम उस से मेरा विवाह करा दो।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
वहां से लौटने पर उसने अपने माता-पिता से कहा, “तिमनाह में मैंने एक फिलिस्तीनी लड़की देखी है; उससे मेरा विवाह कर दीजिए.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब उसने जाकर अपने माता पिता से कहा, “तिम्नाह में मैंने एक पलिश्ती स्त्री को देखा है, सो अब तुम उससे मेरा विवाह करा दो # ।”